रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय पूरी सादगी से मिली कार्यकर्ताओं से
haritwnb November 15, 2019 0 COMMENTS
Sharing is caring!
रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय पूरी सादगी से मिली कार्यकर्ताओं से
एक दिवसीय सारंगढ़ प्रवास पर
भाजपा कार्यकर्ताओं से हुई रूबरू
*रेल जैसे प्रमुख मांगो पर हुई चर्चा*
*सभी कार्यकर्ताओं की मांग को पूरा करने दिया आश्वासन*
नगर के तालाबो को सरंक्षित करना,रेल लाईन, जिला जैसे प्रमुख मांगो के लिए प्रयास करूँगी–गोमती साय
संवाददाता- प्रवीण थॉमस सारंगढ़*
*सारंगढ़ न्यूज़*/रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय जी रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा सारंगढ़ के स्थानीय विश्रामगृह में देर रात आगमन हुआ,उनके आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला।देर रात होने के बावजूद कार्यकर्ताओं का काफी संख्या में भीड़ देखने को मिला।उनके आगमन के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया,फिर साथ मिलकर भोजन भी किये।चूँकि काफी रात हो जाने के कारण सभी कार्यकर्ता वापस आ गये, दूसरे दिन सुबह सांसद महोदया राजापारा स्थित माँ काली और माँ समलेश्वरी मंदिर जाकर माथा टेका और मनोकामना पूर्ण हेतु प्रार्थना किये।फिर राजापारा में भाजपा कार्यकर्ता और उनके करीबी मानेजाने वाले रवि तिवारी के निवास में स्वल्पाहार किये,व साथ मे कई मुद्दों पर चर्चा भी हुआ।विजय होकर प्रथम नगर आगमन पर तिवारी परिवार ने सांसद गोमती साय जी को तिलक लगा कर साल भेंट किया।उनके साथ थे नगर पालिका अध्यक्ष अमित अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष अजेश अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला महामंत्री नंदनी वर्मा,मंडल अध्यक्ष भुवन मिश्रा,अरविंद हरिप्रिया, मनोज जायसवाल,परिमल चंद्रा मौजूद रहे।तत्पश्चात सांसद महोदया विश्रामगृह में सभी भाजपा,युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुनी।कार्यकर्ताओं ने रेल लाईन जैसे प्रमुख मांगो को सामने रखते हुए जल्द से जल्द रेल लाईन के मांगो को पूरा करने की बात कही।जिस पर सांसद महोदया ने कहा कि वो रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस संबंध में जरूर चर्चा करेंगी और प्रयास करेंगी की सारंगढ़ झारसुगड़ा रेल लाईन स्वीकृत हो जाय।भजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के तालाबो को संरक्षित करने और सारंगढ़ को जिला बनाने जैसी मांगो को भी पूरा कराने प्रयास करने हेतु निवेदन किये।कार्यकर्ताओं से मिलकर वो सीधे ग्राम रेड़ा चली गई और धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के लिए धरने पर बैठ गई।कार्यक्रम के समाप्त होते ही माननीया सांसद महोदया सीधे जशपुर अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गई।
Sharing is caring!
RELATED ARTICLES
पत्थलगांव नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 14 के निर्दलीय उम्मीदवार नीरज गुप्ता को विजयी बनाये


HOLLYWOOD COLLECTION पत्थलगांव

Recent Post
- संयुक्त शिक्षाकर्मी/शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रायगढ का निर्वाचन हुआ संपन्न। December 15, 2019
- शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने हेतु छ. ग. सहायक शिक्षक फैडरेशन दुलदुला की अभिनव पहल December 15, 2019
- नागरिकता संशोधन बिलः मुसलमानों के कंधों पर समझदारी की जिम्मेदारी… December 15, 2019
- नम्रता पटेल का सहायक संचालक पद पर चयन December 15, 2019
- नगरीय निकाय चुनाव में काँग्रेस प्रत्याशी बाघी नेता पर गाज गिरनी हो गयी शुरू, पहली कार्यवाही देखिये किसपर हुई December 14, 2019
- कांग्रेस के समर्थन में आये जनार्दन पंकज ने वापस लिया अपना समर्थन, लग सकता है कांग्रेस को झटका, सोशल मीडिया में हुवा वायरल। December 14, 2019
- ब्रेकिंग जशपुर के जेल उप अधीक्षक, मुख्य प्रहरी के खिलाफ पुलिस ने किया 420 कायम December 14, 2019
- नगर पंचायत कोटा के 15 वार्डों में,,,चुनावी-संग्राम शुरू 27 महिला-उम्मीदवारों,,सहित 23-पुरुष-उम्मीदवार चुनावी मैदान में। December 13, 2019
- संयुक्त शिक्षाकर्मी/शिक्षक संघ जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष का प्रजातांत्रिक रूप से होगा चयन। December 12, 2019
- CG बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल December 12, 2019
Categories
- Astrology (23)
- Bollywood (45)
- Chhattisgarh (8,261)
- Editorial (37)
- National (649)
- Sarguja/Jashpur (325)
- Special (370)
- Sports (43)
- State (17)
- Uncategorized (129)
- आंचलिक (225)
- खबर आज की (379)
- छत्तीसगढ़ परिक्रमा (239)
- हमर छत्तीसगढ़ (294)
- ख़ास खबर (208)