
प्रदेश के कर्मचारियों की लम्बीत मांगो हेतु छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन को पत्थलगांव मे सफल बनाने हेतु बैठक सम्पन्न…
पत्थलगांव- छग प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के सदस्यों ने पत्थलगांव जनपद पंचायत के सभागार में बैठक आयोजित कर फेडरेशन आंदोलन की मुख्य मांगो के लेकर किये जा रहे आन्दोलन को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। सभी विभाग के लिपिको ने यहा उपस्थित होकर आंदोलन की रूपरेखा बनाकर आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की । कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आन्दोलन को सफल बनाने लिपिकों ने चरणबद्ध आंदोलन पर चर्चा की ।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार रवानी, तहसील अध्यक्ष गिरीश कुमार सिंह, सहायक ग्रेड 2 हीरालाल गोपाल, सहायक ग्रेड 3 अविनाश कुमार सिन्हा ,लेखापाल जी एल पटेल, सहायक ग्रेड तीन जितेंद्र बघेल, सहायक ग्रेड 2 मुकेश कुमार यादव, रोहित कुमार बंजारे, मनोज लकड़ा ,गीतेश कुमार सक्सेना, अरुणा कांता खलखो, मंजू केरकेट्टा, अमर साहू, एम अंसारी, टीकम सिंह बाज ,प्रतीक राजा श्रीवास्तव ,बजरंग सिंह सिदार ,प्रदीप कुमार नारंगे , चंद्रकांत नेताम कृषि, कृष्ण कुमार सिंह आईटीआई, श्रीमती ऐफ तिर्की तहसील कार्यालय, एनएस नेताम जनपद पंचायत ने निर्णय लिया कि मांगो को लेकर आन्दोलन करते हुवे 11 दिसंबर को तहसील कार्यालय के समक्ष मशाल रैली निकालकर पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी को 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा। सभी लिपिकों ने आंदोलन को सफल बनाने हेतु रूपरेखा एवं सुझाव दिए। मौजूद लिपिकों ने एक स्वर में मशाल रैली को सफल बनाने में शत-प्रतिशत योगदान का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार रवानी द्वारा उद्बोधन पश्चात बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई।