Entertainment

गोमती साय ने अपने क्षेत्र के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सदन में सहकारिता विभाग और जलसंसाधन विभाग से संबंधित सवाल उठाए

*छत्तीसगढ़ विधानसभा में चल रहे प्रश्नकाल में आज विधायक महोदया गोमती साय ने अपने क्षेत्र के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सदन में सहकारिता विभाग और जलसंसाधन विभाग से संबंधित सवाल उठाए*

 

विधानसभा के प्रश्नकाल सत्र में विधायक महोदया जी ने क्षेत्र के किसानों की हितों को ध्यान में रखते हुए आज सदन में सवाल उठाए विधायक महोदया ने माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी के समक्ष सवाल पूछते हुए कहा महोदय बताने की कृपा करेंगे कि (क) वर्ष 2020-21से2023-24 तक जिला जशपुर अंतर्गत धान खरीदी केंद्रों मे कितनी कितनी मात्रा में धान खरीदी की गई? किन किन सहकारी समितियों में धान की मात्रा कम पाई गई तथा धान की मात्रा कम पाए जाने पर किन किन अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई? (ख) किन किन सहकारी समितियों में धान खरीदी मे अनियमितता की शिकायत/जानकारी प्राप्त हुई (ग) धान खरीदी हेतु कितने कृषकों के रकबा कम करने की शिकायते प्राप्त हुई है?उपरोक्त संबध मे प्राप्त शिकायतों पर अब तक क्या क्या कार्यवाही की गई जानकारी देवे

 वन मंत्री  केदार कश्यप  ने जवाब देते हुए कहा जशपुर जिला अंतर्गत प्रश्नांश में उल्लेखित अवधि में समितिवार उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी की गई वर्ष 2020-21से2022-23तक किसी भी समिति में धान की मात्रा में कमी नहीं पाई गई वर्ष 2023-24मे धान उपार्जन का कार्य प्रगति पर है धान खरीदी मे समाप्ति के उपरांत लेखा जोखा मिलान के पश्चात ही धान की कमी के संबध मे जानकारी उपलब्ध हो पाए(ख) जशपुर जिले में 2020-21से2022-23एवं वर्ष 202324में दिनाँक 18/01/2024 तक धान खरीदी मे अनियमितता की शिकायत की जानकारी सलग्न प्रपत्र अनुसार है जशपुर जिला अंतर्गत उक्त अवधि में धान खरीदी केंद्रों में किसानों के रकबा में कमी संबधी शिकायत संज्ञान में नहीं आया है।

श्रीमती गोमती साय ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत नहर लाईनिग के लिए सवाल पूछते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत वर्ष 2020-21से2023-24तक जल संसाधन विभाग द्वारा किन किन नहरों में लाइनिंग कार्य हेतु कितनी कितनी राशि स्वीकृत की गई है कितने कार्य पूर्ण हो चुके है?कितने कार्य अपूर्ण है विवरण सहित जानकारी मांगी ।

 वन मंत्री श्री केदार कश्यप  ने जवाब में कहा विधानसभा क्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत प्रश्नाधीन अवधि में कांसाबेल व्यपवर्तन कार्य के अंतर्गत नहर लाईनिंग सहित जीर्णोद्धार कार्य हेतु लागत राशि 823.36 लाख की वर्ष 2020-21मे स्वीकृत की गई है और कार्य प्रगति पर है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!