ChhattisgarhJharkhand

सीएम मैडम कौशल्या ने कहा महिला,युवा,किसान और छत्तीसगढ़ के विकास का बजट,जिलाध्यक्ष सुनील ने बताया भावी विकास का विजन

 

बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए,जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने स्वागत किया है। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सुनिल गुप्ता ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट में प्रदेश के सभी वर्गों के हित का ध्यान रखा गया है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह बजट,सामान्य बजट नहीं,अपितु प्रदेश के भावी विकास का विजन है। उन्होनें कहा कि बजट में जशपुर जिले के लिए विष्णु देव सरकार ने दरिया दिली दिखाई है। कृषि विद्यालय और 220 बिस्तरीय अस्पताल के अलावा जशपुर और अंबिकापुर के हवाई पट्टी के विकास के लिए16 करोड़ 50 हजार रूपये का प्रावधान किया गया है। इससे इन दोनों ही जिले से हवाई उड़ान की सपने का भविष्य में साकार करने में सहायता मिलेगी। बस्तर और सरगुजा की ओर देखों नीति से पूरे संभाग में पर्यटन और उद्यानिकी को प्रोत्साहित करने में सहायता मिलेगी। बजट मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन की दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है। इस बजट में खर्च के साथ साथ प्रदेश के खजाने को भरने की भी चिंता सरकार ने की है। राजस्व में वृद्वि के लिए 22 प्रतिशत वृद्वि का लक्ष्य रखा गया है। विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट छत्तीसगढ़ का भविष्य संवारने वाला,दूरगामी परिणाम वाला बजट है।

महिला,युवा,किसान और छत्तीसगढ़ के विकास का बजट

नवगठित विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने कहा कि यह बजट प्रदेश के किसान,युवा और महिलाओं के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। उन्होनें कहा कि इस संतुलित बजट में प्रदेश के सभी क्षेत्र और वर्गो के विकास का ध्यान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखा है। भ्रष्टाचार रोकने और राज्य का खजाना भरने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करने की ओर सरकार ने जो कदम बढ़ाया है,उसका असर आने वाले दिनों में दिखाई देगा      ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!