विकास का नया अध्याय: गोमती साय की पहल पर 8.35 करोड़ की दो सड़क परियोजनाएं स्वीकृत

पत्थलगांव।विकास की राह पर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र निरंतर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गोमती साय की सक्रिय पहल और प्रयासों के फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा लगभग ₹8.35 करोड़ की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधे लाभ मिलेगा।पहली परियोजना के अंतर्गत डुमरबहार से तमता मार्ग पर शेखरपुर के पास गुढ़ा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिसके लिए राज्य शासन ने ₹373.85 लाख की राशि मंजूर की है।दूसरी परियोजना में ग्राम पंचायत झिमकी से खमगड़ा तक 4.2 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग का निर्माण (पुल-पुलिया सहित) शामिल है। इसके लिए ₹461.27 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विधायक गोमती साय ने जानकारी देते हुए कहा कि “विकास कार्यों में मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान है – चाहे वो सड़क हो, पुल-पुलिया, बिजली या पानी। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में पत्थलगांव को प्राथमिकता दिए जाने से अब इन कार्यों को गति मिल रही है।”उन्होंने आगे कहा कि “विष्णु के सुशासन में पत्थलगांव विधानसभा के गांव अब आधारभूत ढांचे के लिहाज से मजबूत बनेंगे।

“इन परियोजनाओं से होंगे ये लाभ:गुढ़ा नाला पर हर साल जलभराव के कारण टूटने वाला संपर्क अब स्थायी रूप से बहाल होगा।बरसात में आवागमन बाधित होने की समस्या से राहत मिलेगी।ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती और रोजमर्रा के कामों में सुविधा मिलेगी।स्थानीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास को गति मिलेगी।

neeraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *