पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 अधिकारियों के तबादले

जशपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों के हुए तबादले

neeraj
नीरज गुप्ता संपादक हरितछत्तीसगढ़

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह द्वारा जिले के पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, जशपुर जिले में पदस्थ सात अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। यह बदलाव आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

जारी सूची के अनुसार—

1. उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव को थाना प्रभारी सन्ना से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी कोतबा बनाया गया है।

2. उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह अब थाना प्रभारी सन्ना होंगे, वे पहले आस्ता में पदस्थ थे।

3. उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी आस्ता नियुक्त किया गया है, वे पूर्व में चौकी कोतबा में पदस्थ थे।

4. सहायक उप निरीक्षक (सउनि) नीता कुरें को थाना पत्थलगांव से थाना कांसाबेल स्थानांतरित किया गया है।

5. सउनि खिरोवती बेहरा को थाना कांसाबेल से थाना पत्थलगांव भेजा गया है।

6. सउनि संत कुमार चौहान को यातायात शाखा पत्थलगांव से स्थानांतरित कर रक्षित केन्द्र जशपुर में पदस्थ किया गया है।

7. सउनि मनोज कुमार सिंह को यातायात शाखा जशपुर से यातायात शाखा पत्थलगांव भेजा गया है।यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

neeraj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *