Author: admin

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से स्व. श्री साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से स्व. श्री साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से स्व. श्री साधराम यादव के परिजनों ने की मुलाकात

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के साथ आये स्वर्गीय श्री साधराम यादव के परिजनों ने सौजन्य मुलाकात की।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि श्री साधराम की निर्मम हत्या से हम भी समान रूप से आहत है। उन्होंने कहा कि हमने साधराम के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए जांच एनआईए को सौंप दी है। एनआईए की सूक्ष्म जांच से आरोपी बच नहीं सकते और आपको न्याय मिलकर रहेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है और यहां के माहौल को अशांत करने वाले किसी भी तत्व  से सख्ती से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय साधराम यादव की पत्नी श्रीमती प्रमिला से कहा कि आपके परिवार के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया जाएगा। उन्होंने परिवार के एक सदस्य की शासकीय नौकरी के लिए प्रस्ताव कैबिनेट में लाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि आप जैसा न्याय चाहते है, हम शासन स्तर पर उस दिशा में पहल करेंगे और आपके परिवार का हर संभव सहयोग किया जाएगा।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा के श्री साधराम यादव की हत्या की एनआईए से जांच कराने की पिछले दिनों घोषणा की थी, ताकि घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जांच हो सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा था कि श्री साधराम यादव की निर्दयतापूर्वक हत्या की जितनी भी निंदा की जाये कम है। मामला कवर्धा शहर से लगे हुए लालपुर की है, जहां 20 जनवरी की दरम्यानी रात को चरवाहे श्री साधराम यादव की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई थी।

    इस दौरान स्वर्गीय श्री साधराम यादव के पुत्र श्री योगेश्वर, श्री जलेश्वर, भाई श्री शिधराम यादव, श्री कजेलाल यादव,, श्री पंचराम यादव, श्री अघान लाल,, श्री राजू यादव, श्रीमती सुकरिया यादव, श्री गोलू यादव उपस्थित थे।

  • छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के  प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  से मुलाकात की

    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की

     

    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के  प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  से मुलाकात की

    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के  प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  से मुलाकात कीछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के  प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  से मुलाकात की

    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी  पत्रकार संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में  मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए हुए प्रतिनिधि शामिल हुए।  इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद अवस्थी के  साथ  सर्वश्री विश्व दीपक राई, मनोज मिश्रा,राम साहू, मोहन तिवारी, जितेंद्र शुक्ला , रिजवान खान , शिव वर्मा, मनोज तिवारी, देवेंद्र यादव ,समीर गुप्ता,  मोहन मानिकपुरी, राकेश पाठक ,लोकेश जैन, नंदकिशोर गौतम, अजय सिंह ,सुनील आनंद , नारायण तिवारी, रामाधार पटेल, संतोष देवांगन ,युवराज सिंह, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनसंपर्क  विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

  • नेहरू युवा केन्द्र जशपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

    नेहरू युवा केन्द्र जशपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

    नेहरू युवा केन्द्र जशपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

    जशपुर जिले में नेहरू युवा केन्द्र के मार्गदर्शन में जिले भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ५००मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जा रहा है जिसमें पत्थलगांव विकासखण्ड के नगर पंचायत कोतबा में शासकीय स्वामी आत्मानंद विद्यालय में छात्राओं के लिए ५०० मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें में विद्यालय के छात्राओं ने हिस्सा लिया तत्पश्चात विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया और खेल‌ के प्रति हिंदी व्याख्यता उमेश पैंकरा के जी के द्वारा संबोधन कर सभी छात्राओं को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गई इस दौड़ में प्रथम स्थान संध्या तिर्की दुसरा स्थान अनिमा कुजुर एवं रमा यादव और तृतीय स्थान विद्या भगत ने प्राप्त किया कार्यक्रम के संचालन में नेशनल यूथ वालेंटियर गौरव गुप्ता और विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थेneeraj,harit,

  • जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

    जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

    जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

     

    रेफर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में किया जाएगा उपयोग  

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    जशपुरनगर।* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले को दो अतिरिक्त एंबुलेंस की सुविधा मिली है। सीएम कैम्प बगिया में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर,मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया। सुनिल गुप्ता ने बताया कि जशपुर के लाल विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद,स्वास्थ्य सेवा में सुधार और सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री का पदभार सम्हालने के बाद,सबसे पहले,प्रदेश की एंबुलेंस सेवा को सुधारने का कड़ा निर्देश अधिकारियों को दिया था। कैबिनेट की पहली ही बैठक में उन्होनें प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनरिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा था। इसी कड़ी में जशपुर जिले को दो अतिरिक्त संजीवनी एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। उन्होनें बताया कि जशपुर जिला रेल सुविधा विहिन है। यहां आवागमन पूरी तरह से सड़क मार्ग पर निर्भर है। ऐसे में जब गंभीर बीमारी से जुझ रहे मरीजों को रेफर होने पर बड़े अस्पताल में जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विभाग ने इस समय जिले में 108 की 14 संजीवनी वाहन सहित अन्य कुल मिलाकर 34 एंबुलेंस जिलेवासियों को उपलब्ध कराया है। लेकिन,बीते कुछ समय से एंबुलेंस सेवा के विस्तार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों की इस जरूरत को महसूस करते हुए,दो एंबुलेंस उपलब्ध कराया है। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरूषोत्तम सिंह,कुनकुरी मंडल के अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा,महादेवडांड़ के मंडल अध्यक्ष लखू राम,अरविंद गुप्ता,रवि यादव,देवदत्त सिंह और सीएमएचओ डा इंद्रवार,108 संजीवनी के डीएम जितेंद्र कश्यप सहित स्वास्थय विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    जिले में स्वास्थ्य सेवा विस्तार का हो रहा है काम 

       उल्लेखनिय है,विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने के बाद जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा के विस्तार और सुदृढ़ करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। साय सरकार की पहली बजट में जिले को कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाली सर्वसुविधायुक्त अस्पताल,4 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में विस्तार करने के साथ ही जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसीत करने की घोषणा की गई है।neeraj,harit,

  • तुलसी कौशिक बने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निज सहायक, GAD ने जारी किया आदेश

    तुलसी कौशिक बने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निज सहायक, GAD ने जारी किया आदेश

    तुलसी कौशिक बने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निज सहायक, GAD ने जारी किया आदेश

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    छत्तीसगढ़ शासन ने तुलसी कौशिक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निज सहायक नियुक्त किया है, जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें कि तुलसी कौशिक जशपुर के कांसाबेल के रहने वाले हैं, जो मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ काफी  सालों से जुड़े हैं. बता दे की इससे पूर्व राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ सुभाष सिंह राज को पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री जी की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में उमेश अग्रवाल औरश्री रविकांत मिश्रा तथा निज सचिव के रूप में दीपक अंधारे,आकाश गुप्ता और भजन साय  को पदस्थ किया गया है।neeraj,harit,

  • 12 साल बाद छत्तीसगढ़ के इस इलाके में दिखा ‘बाघ’…राहगीर ने बनाया वीडियों, वन विभाग ने की पुष्टी

    12 साल बाद छत्तीसगढ़ के इस इलाके में दिखा ‘बाघ’…राहगीर ने बनाया वीडियों, वन विभाग ने की पुष्टी

    12 साल बाद छत्तीसगढ़ के इस इलाके में दिखा ‘बाघ’…राहगीर ने बनाया वीडियों, वन विभाग ने की पुष्टी

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र में बाघ अचानकपुर मार्ग पर दिखा। बाघ रोड क्रास कर जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर ने वीडियो बना लिया। बाघ के मूवमेंट की खबर मिलते ही वन अमला सक्रिय हो गया है। यह क्षेत्र घना जंगल है, जोकि बारनवापारा अभ्यारण्य से लगा हुआ है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि बीते 10-12 साल से बाघ

    जंगल में लगे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। इधर बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। 2016 से यह क्षेत्र हाथी प्रभावित था। हाथियों ने दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की जान ली है। भालू से ग्रामीणों का आमना-सामना होता रहता है। अब बाघ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं।गुरुवार शाम से बाघ का वायरल वीडियो को स्‍थानीय ग्रामीण फर्जी मानते रहे, इस पर लोग भरोसा नहीं कर रहे हैं। वीडियो बनाने वाला भी खुलकर दावा करने से बच रहा है। इसकी पड़ताल की गई तो बताया गया कि शिक्षक कांशीराम पटेल गुरुवार दोपहर इस मार्ग से गुजर रहे थे। वे कार में थे। उनके साथ उनका परिवार था। सड़क पर बाघ देखकर दूर ही कार रोक लिए।
    बाद में इसका वीडियो बनाने लगे। बाघ कार की ओर नहीं बढ़ा, वह सड़क पार कर पीड़ाही बांध की ओर भाग निकला। डरे सहमे शिक्षक ने वीडियो बनाया, यह उनके लिए डर और रोमांच से भरा था। क्षेत्र में बाघ नहीं है उन्हें भी ज्ञात था, किंतु बाघ देखकर वे मोबाइल में कैद कर लिए। इसे दोस्तों को भेजा, बाद वीडियो वायरल हो गया।महासमुंद के डीएफओ पंकज राजपूत ने कहा, अचानकपुर क्षेत्र में बाघ नजर आया है। वीडियो की जांच कराई गई है। इसी मार्ग पर बाघ का फुट प्रिंट और मल मिला। आगे उसने गाय का शिकार किया है। टीम लगातार नजर बनाई हुई है। बाघ अबतक आबादी क्षेत्र में नहीं घुसा है। अबतक एक ही वीडियो सामने आया है, सड़क पार करते हुए, वहीं सही है। शेष वीडियो जिसमे रिहायशी क्षेत्र नजर आ रहे हैं। कहीं और का पुराना वीडियो है। टीम जल्द ही पड़ताल कर इसे सही जंगली क्षेत्र में छोड़ने का काम करेगी।neeraj,harit,

  • ड्राइवर को आई झपकी, बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा, कूद कर बचाई जान 

    ड्राइवर को आई झपकी, बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा, कूद कर बचाई जान 

    ड्राइवर को आई झपकी, बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा 

    गोल्डी साहू कोतबा – कोतबा चौकी क्षेत्र के कारगिल चौक के समीप आज सुबह एक बड़ा हादसा होते होते टल गया.दअरसल रांची से आ रही एक तेज रफ्तार की नया चेचिस गाड़ी सड़क किनारे उतरकर गड्ढे में फंस गया । बताया जाता है कि वाहन चालक को झपकी आ गई इस वजह से गाड़ी सड़क से उतर गई । गनीमत रहा कि इस चेचिस गाड़ी की चपेट मे कोई व्यक्ति नही आया वरना बड़ा हादसा से इंकार नही किया जा सकता था । चालक कूदकर अपनी जान बचाई है । स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजना दर्जनों न्यू चेचिस गाड़ी इस मार्ग से जाती है ।चालक की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी । फिलहाल गाड़ी को गड्ढे से निकलने की कोशिश की जा रही है ।

  • महाशिवरात्रि पर संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    महाशिवरात्रि पर संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

     

    महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि महाशिवरात्रि

    हल्की गुलाबी ठंड के बीच महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार तड़के सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायी और भोलेनाथ की पूजा की। धर्म के प्रति आस्था का भाव गुरूवार की रात से ही देखने को मिल रहा था। भोलेनाथ महादेव जी के प्रति अटूट भक्ति रखने वाले भक्त तड़के 2 बजे से ही राजिम संगम की धार में डुबकी लगाने पहुंच गए थे। महाशिवरात्रि पर इस पुण्य स्नान को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए तड़के सुबह से लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुगणों ने पुण्य स्नान कर दीपदान किया। पश्चात दर्शनार्थियों की लम्बी लाईन श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर और श्री राजीव लोचन मंदिर, बाबा गरीब नाथ की ओर लग गई। श्रद्धालुगण भगवान के दर्शन करने लाईन में डटे-रहकर अपनी बारी की इंतजार करते रहे। यह सिलसिला तड़के तीन बजे से जारी रहा। वैसे महाशिवरात्रि पर्व में स्नान के बाद दीपदान करने की परंपरा कई सौ वर्षों पहले से ही चली आ रही है। इस परंपरा और श्रद्धा का पालन आज भी श्रद्धालुओं को करते देखा गया। नदी की धारा में दोने में रखा दीपक की लौ किसी जुगनू की भांति चमकती नजर आई। कई महिलाओं ने रेत का शिवलिंग बना कर बहुत ही श्रद्धा के साथ बेल पत्ता, धतुरा के फूल चढ़ाकर आरती भी की। मान्यता के अनुसार यहां कई भक्तों ने नदी अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। श्रीकुलेश्वर मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह पंडितों का हुजूम भी लगा हुआ था, जहां भगवान श्री सत्यनारायण और शिवजी की कथा भी श्रद्धालुजन करा रहे थे।
    महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का है खास महत्व
    वैसे तो पर्व व त्यौहार में स्नान का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का खास कारण है। बताया जाता है महाशिवरात्रि में किसी भी प्रहर अगर भोले बाबा की प्रार्थना की जाए, तो मॉ पार्वती और भोलेनाथ सीधे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान शंकर के शरीर पर शमशान की भस्म गले में सर्पों का हार, कंठ में विष, जटाओं में पावन गंगा तथा माथे में प्रलयंकारी ज्वाला उनकी पहचान है। माना जाता है कि महानदी, सोंढूर, पैरी के संगम में स्नान करने से तन पवित्र तो होते है बल्कि मन की मलिनता दूर हो जाती है। इस दिन संगम की सूखी रेत पर सूखा लहरा लेने की भी परंपरा है। विश्वास है कि भोलेनाथ वेश धारण कर मेले का भ्रमण करते हैं।

  • विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल में लोगों को मिल रहीं न्यायिक जानकारी

    विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टॉल में लोगों को मिल रहीं न्यायिक जानकारी

    राजिम कुंभ कल्प में विधिक सेवा प्राधिकरण का स्टॉल लगाया गया है, जिसमें आने वाले लोगों को न्यायिक जानकारियां दी गई कि लोक अदालत के माध्यम से किस प्रकार शीघ्र एवं सस्ता न्याय मिल सकता है। लोक अदालत में समझौते योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाता है। तहसील एवं जिला न्यायालयांे में प्रत्येक माह निर्धारित तिथि में लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश के सभी न्यायालयों में सभी न्यायालयों में लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में आपसी विवादों को एवं राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण होता है। साथ ही लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी सुनवाई की जाती है।

    राजिम कुंभ में लगाए गए स्टॉल में आने वाले लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया गया कि आम आदमी किस प्रकार से लोक अदालत के माध्यम से शीघ्र और सस्ता न्याय पा सकता है। लोक अदालत में प्रकरण रखवाने हेतु संबंधित न्यायालय में, जहां प्रकरण लंबित है अथवा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। प्री-लिटिगेशन के प्रकरण भी बिना न्याय शुल्क के तैयार कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या तालुका विधिक सेवा समिति में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

    विविध सेवा प्राधिकरण के स्टॉल में पॉम्पलेट बांटकर लोगों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई है। इसके अलावा विधिक सेवा प्राधिकरण के वालंटियर भी घूम-घूमकर लोक अदालत के बारे में उनके अधिकार तथा शासन द्वारा प्राप्त न्यायिक सुविधाओं की जानकारी  देकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा

    •  बस्तर के सभी जिलों के मुख्यालयों में माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र की घोषणा
    • कारली में शहीद स्मारक और अमर वाटिका
    • जवांगा एजुकेशन हब को उच्च सुविधायुक्त बनाने और  स्पोर्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा
    • पालनार, बड़ेगुडरा  में 100 -100 सीटर कन्या छात्रावास, समेली , मड़कामिरास में 25-25 सीटर  प्री मैट्रिक  छात्रावास ,जंगमपाल और मारज़ूम में 50-50 सीटर छात्रावास
    • बरगुम, कोटाली , नहाड़ी में आश्रम छात्रावास का पुनः निर्माण
    • जावंगा के नवीन महाविद्यालय का नामकरण वीरांगना मासक देवी
    • अरनपुर, रोंजे और गंजेनार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
    •  संभाग के सातों जिलों में आवश्यकता अनुसार दो-दो उप स्वास्थ्य केंद्र
    •  दंतेवाड़ा के फाल्गुन मड़ई के लिए दस लाख रुपये के लिए घोषणा
error: Content is protected !!