Author: admin

  • मुख्यमंत्री ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

     

    मुख्यमंत्री ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभमुख्यमंत्री ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभमुख्यमंत्री ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।

    यहां मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर तीन दिवसीय अखंड “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” कीर्तन एवं अधिवास समारोह का शुभारंभ किया और परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

  • मुख्यमंत्री श्री साय शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री श्री साय शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) मनोरा में एम्बुलेंस की घोषणा

    ग्राम डाडटोली में सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा, मनोरा के शासकीय कॉलेज के भवन की दी स्वीकृति

    पत्थलगांव में जल्द ही अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की होगी पदस्थाना

     

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली में शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए और उन्होंने ग्राम डाडटोली में सामुदायिक भवन हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा की साथ ही मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी) में एम्बुलेंस की व्यवस्था, मनोरा के शासकीय कॉलेज के भवन की स्वीकृति एवं पत्थलगांव में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थाना करने की घोषणा की।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि वर्ष 2024-25 की बजट में कुनकुरी में 220 बिस्तरों वाले अस्पताल निर्माण करने का प्रावधान किया गया है। मनोरा के 30 बिस्तर वाले अस्पताल को अच्छा से अच्छा बनाएंगे साथ ही जशपुर में सामुदायिक भवन के लिए भी प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर यह भी भरोसा दिलाया कि डाड़टोली में उरांव समाज के सामुदायिक भवन के लिए जमीन आबंटन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा समाज की मांग पर मुख्यमंत्री ने मिसल बंदोबस्त में संसारी उरांव राजस्व रिकार्ड में दर्ज है इस कारण अनुसूचित जनजाति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर श्री साय ने भारत सरकार स्तर पर इस संबंध में उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश की राष्ट्रपति एक महिला है जो आदिवासी समाज से है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आदिवासी समाज से मेरे जैसे एक साधारण कार्यकर्त्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में आदिवासी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया गया था।

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    मुख्यमंत्री श्री साय ने विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 7-8 मार्च को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् माताओं एवं बहनों के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि की प्रथम किश्त अंतरित करने प्रधानमंत्री को समय देने के लिए अनुरोध किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 12 मार्च को प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में धान उपार्जन के अंतर की राशि प्रति क्विटल 917 रूपए को भी अंतरित कर दिया जाएगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत् प्रदेश में 72 लाख 14 हजार आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को अभी ढाई माह ही हुए हैं। इस अल्प अवधि में सरकार ने समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए अनेक पहल की है। इनमें गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी है। इस तरह 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस के मौके पर 12 लाख से अधिक किसानों को उनके अंतर की राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए अंतरित कर दी गई है। प्रदेश में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 145 लाख मैट्रिक टन धान की रिकार्ड खरीदी हुई है। सरकार ने युवाओं के हित में यह भी फैसला लिया है कि पी.एस.सी. भर्ती परीक्षा 2021 की सी.बी.आई. जांच कराई जाएगी। तेन्दुपत्ता सीजन आने वाला है प्रदेश सरकार ने 5500 प्रति मानक बोरा के मान से खरीदी करने का निर्णय लिया है। तेन्दुपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी।

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 फरवरी को समाज के क्रांतिकारी वीर बुधु भगत की जयंती थी। उक्त् तिथि को मैं दिल्ली के प्रवास पर रहा। इस कारण नहीं आ पाया। इसके लिए मैं आप सभी से विनम्रता पूर्वक क्षमा चाहता हूं। उन्होंने कहा कि उरांव समाज के सम्मेलन में अपने आपको पाकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। आप सभी ने मेरा आत्मीय स्वागत किया है। इसके लिए मैं आप सबका आभारी रहूंगा। आप सभी लोगों से मिलकर खुशी हो रही है। मैं आप लोगों के बीच का ही हूं। उरांव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। रोहतासगढ़ में आपके समाज के राजा ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसमें महिलाओं ने भी अपनी सहभागिता दिखाई। झारखण्ड में हर 12 वर्ष पश्चात् जनी शिकार की परम्परा निभाई जाती है। जिसमें महिलाएं पुरूष का भेष धारण कर जंगल में शिकार करने जाती हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहित बुधु भगत के योगदान का स्मरण किया। जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। समाज के ही गौरव स्व. कार्तिक उरांव प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के शासन काल में लोकसभा के सांसद रहे हैं। समाज की विकास में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से आव्हान किया है कि वे अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।
    मुख्यमंत्री ने समाज को नशा-पान से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि खासकर युवा पीढ़ी नशा की ओर अग्रसर हो रही है। इससे हमे सजग रहना होगा। प्रदेश सरकार भी नशा के सौदागरों को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है।
    इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गौरव का विषय है कि आज के इस सम्मेलन में प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम सबके बीच शामिल होने पहुंचे हैं। समय-समय पर उनका मार्गदर्शन हम सबको मिलता रहा है।
    राज्यसभा सांसद कुमार देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा आदिवासी समाज काफी संगठित समाज है और समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमें बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने अंचल के विकास के लिए जशपुर के राजा स्व. दिलीप सिंह जूदेव का स्मरण किया। इस अवसर पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, युवराज यशप्रताप सिंह जुदेव, कुमार विक्रमादित्य सिंह जूदेव, पूर्व विधायक श्री राजशरण भगत सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तपकरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तपकरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया

    समरसता भवन और रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का किया लोकार्पण

    प्रदेश की महिलाओं का जल्द मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त

     तपकरा में 50 लाख रूपए की लागत से बनेगा मंगल भवन, सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में विशाल आम सभा को संबोधित किया और तपकरा में विधायक निधि से 20 लाख की लागत से निर्मित समरसता भवन तथा सांसद निधि से 5 लाख की लागत से निर्मित रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के आगमन क्षेत्रवासियों ने लड्डुओं से तौल कर उनका स्वागत किया।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया और तपकरा में मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपए और तपकरा में ही सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने के साथ ही तपकरा हाई स्कूल ग्राउंड के समतलीकरण, सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने हाईस्कूल परिसर में जिम की स्थापना और सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ लेते ही 14 दिसंबर की प्रथम केबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के आवास  निर्माण का निर्णय लिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित किए। मुख्यमंत्री ने पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंपने की जानकारी देते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि की पहली किस्त जल्द ही दिए जाने की बात कही।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार द्वारा श्री रामलला दर्शन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए भगवान रामलला के दर्शन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जाएगा और चरण पादुका योजना भी पुनः प्रारंभ की जाएगी।

  • मुख्यमंत्री ने अंतर्राजजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैटिंग में अजमाया हाथ, लगाया करारा शॉट

    मुख्यमंत्री ने अंतर्राजजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैटिंग में अजमाया हाथ, लगाया करारा शॉट

     

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फल्ड लाईट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच समारोह में हुए मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    स्टेडियम में पहुंचते ही की गई आतिशबाजी,भारी संख्या में दर्शक उपस्थित

    यंग तिरंगा समिति जशपुर द्वारा लगातार 8 वें वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन

    खिलाड़ियों से मिलकर एवं परिचय प्राप्त कर किया उनका उत्साहवर्धन

    मुख्यमंत्री ने अंतर्राजजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैटिंग में अजमाया हाथ, लगाया करारा शॉट

    खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फल्ड लाईट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता बहुत बड़ा आयोजन है

    आयोजन के लिए यंग तिरंगा समिति को प्रतिवर्ष 10 लाख रूपये देने की घोषणा

    यंग तिरंगा समिति जशपुर द्वारा लगातार 8 वें वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो बधाई के पात्र है

    मुझे लगता है हर बार मुझे बुलाया है इसके लिए मैं आभारी हूं

    स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं के दिल का धड़कन बताया,उनके कार्य सभी युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन लिए नई उर्जा से कार्य कर रही है। कुछ दिनों पहले बड़े खिलाड़ी सौरभ गांगुली सहित अन्य खिलाड़ियों ने हमारे क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ की है। जो देश का तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम है। आने वाले दिनों में हम निश्चित बड़े खेलों आयोजन करेंगे

    उन्होने दोनों टीम को शुभकामनाएं दी

    जशपुर के  रणजीता स्टेडियम में  देर रात के बावजूद खिलाड़ियों  एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखेते ही बन रहा है।
    मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

    मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में आज बच्चों के संग क्रिकेट मैच का लिया आनंद

  • मुख्यमंत्री वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए

    मुख्यमंत्री वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्रम में शामिल हुए

     

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आज हम जशपुर वासियों के लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है वनवासी कल्याण आश्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक संपन्न हो रही है। मैं पढ़ाई लिखाई के बाद कल्याण आश्रम का कार्यकर्ता बना। वनवासी कल्याण आश्रम का ही आशीर्वाद है कि आज मुख्यमंत्री के रूप में आम जनता की सेवा कर रहा हूं ।वनवासी कल्याण आश्रम के संस्थापक बाला साहब देशपांडे को नमन करता हूं ।स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव ने 1990 में पहली बार विधानसभा का टिकट दिया और जीत दिलाकर मध्य प्रदेश विधानसभा भेजा। मेरा राजनीतिक सफर अभी चल रहा है मैं इसके पहले दो बार विधायक ,चार बार लोकसभा सांसद, तीन बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बना और अब आज मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहा हूं। दोनों महापुरुषों का आशीर्वाद मुझ पर बना हुआ है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री  स्वर्गीय  श्रीअटल बिहारी वाजपेई की देन है जिनके कार्यकाल में राज्य का निर्माण हुआ ।15 साल  डॉक्टर रमन सिंह के नेतृत्व में हमारी पार्टी की सरकार रही।
    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 5 साल तक कांग्रेस का शासन रहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ को चारागाह बना दिया। कोयला घोटाला, डी एमएफ घोटाला ,महादेव सत्ता एप घोटाला और पीएससी भर्ती परीक्षा में घोटाला किया । हमारी सरकार बने ढाई माह हो रहे हैं ।प्रदेश की जनता के हित में अनेक फैसले लिए हैं। जिसका क्रियान्वयन भी शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास से वंचित 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किया गया है। पूर्ववर्ती सरकार ने इसे लागू नहीं किया ।जिसका कारण यह है कि इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को मिलेगा। इस कारण पीएम आवास को पेंडिंग में रखा ।13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ ली ।दूसरे दिन ही कैबिनेट में निर्णय लिया ग्रामीण आवास देने का।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि 12 लाख किसानों को 2 साल के धान के बकाया बोनस की राशि 25 दिसंबर को अटल जी के  जन्म दिवस सुशासन दिवस के अवसर पर 3716 करोड रुपए  किसानों के खाते में अंतरित की गई ।हमने यह अभी वादा किया है कि लोकसभा चुनाव के पहले समर्थन मूल्य पर उपार्जन की राशि 917 रुपए के अंतर की राशि 13000 करोड रुपए किसानों के खातों में 12 मार्च को देंगे। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के 70 लाख से अधिक माता बहनों को 7 मार्च को प्रथम किस्त की राशि ₹1000 के मान से उनके खाते में अंतरिक्ष कर देंगे।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा अब 5500 की दर से पारिश्रमिक देंगे।चरण पादुका योजना फिर से लागू की जाएगी। वनवासी कल्याण आश्रम ने आज मेरा सम्मान किया आज इस परिवार के बीच आकर मैं अभिभूत हूँ।

  • मुख्यमंत्री ने तपकरा के लिए सौगात की दी अनेकों बिसात

    मुख्यमंत्री ने तपकरा के लिए सौगात की दी अनेकों बिसात

    मुख्यमंत्री ने तपकरा के लिए सौगात की दी अनेकों बिसात

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    मंगल भवन 50 लाख रुपए हाई स्कूल मैदान में सौर लाइट व जिम की घोषणा की, स्वर्णकार समाज के लिए सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की घोषणा की।

    तपकरा में आयोजित माता गायत्री मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा व आम सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फरसाबहार तपकरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौल कर स्वागत किया गया।इस मौके पर जन समुदाय को संबोधित करते हुवे विष्णु देव साय ने कहा की आप लोग प्रचंड मतों से विजई बनाकर मुझे विधानसभा में भेजे आप लोगो की मेहनत का ही परिणाम है भाजपा ने मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व देकर आप लोगो का सम्मान किया है।ढाई महीने के दौरान हमने चुनाव के समय में किए गए वादा मोदी की गारंटी का संकल्प को पूरा करने की ओर अग्रसर है हमने 18 लाख लोगो को पीएम आवास बनाए जाने को स्वीकृत किया है, पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई को सौप दिया गया। धान बोनस की अंतर राशि 13 हजार करोड़ रुपए 12 मार्च को दिया जाएगा, महतारी वंदन 72 लाख 14 हजार वैध फार्म का पैसा 7 मार्च को खाते में दिया जायेगा। तेंदू पत्ता तुड़ाई के बाद 15 दिन तक खरीदी की जाएगी, चरण पादुका भी दी जाएगी। कोयला शराब, अनाज वितरण, महादेव एप, डीएमएफ फंड में हुवे भ्रष्टाचार की जांच शुरू हो गई है।श्री साय ने कहा की 220 बेड का अस्पताल कुनकुरी में बनेगा जिसमे समस्त बीमारी का स्पेशलिस्ट रहेंगे।कुनकुरी में कृषि कालेज व, गझियाडीह, अंकिरा केराडीह करड़ेगा में चार स्वास्थ्य केंद्र खुलेगा।

    कार्यकर्ताओं की मांग पर मुख्यमंत्री ने तपकरा में मंगल भवन 50 लाख रुपए हाई स्कूल मैदान में सौर लाइट व जिम की घोषणा की, स्वर्णकार समाज के लिए सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख की घोषणा की।इस मौके पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, रोहित साय,यश प्रताप सिंह जूदेव ,भरत साय,डा अजय शर्मा, उपेंद्र यादव,अमन शर्मा, मनोज जायसवाल,ममता कश्यप,अनिता सिंग,मनोज जायसवाल, गोपाल कश्यप, राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, भरत सिंग,कपीलेश्वर सिंह, अवध बिहारी ,दिलीप साहू,बसंत बघेल,अनुज पैंकरा,नटवर मुंदरा बाल कीशोरी, आदेश जायसवाल,चरित बाबा,संतोष ,सीताराम गुप्ता, आदित्य जायसवाल, मनोज नायक, राजेंद्र ताम्रकार, चंद्रो साय, रितेश सोनी, अजय चौधरी, मधुर साय, धनंजय ताम्रकार, धनेश्वर सिंग, दिनेश यादव, कौशल्या नायक, संगीता वर्मा,रुपसाय,शासीधर देहरी, गणेश मांझी, हृदय राम, बसंत डनसेना, वीरेंद्र यादव, शीला चौहान, संध्या सिंग, फूलो प्रभा, हरिशंकर यादव, लक्ष्मण यादव, किशोरी साय, खेडू साय, अनिल भगत, चंद्रभान डनसेना, ओम प्रकाश जायसवाल, नवीन गुप्ता, सुशीला साय सरपंच, देव शरण साय, आर पी साय,जुगल जायसवाल, अविनाश अवस्थी समेत हजारों जन समुदाय उपस्थित थे।

     

    गोमती साय ने कहा की जशपुर जिला पूरे प्रदेश में सड़क और रेल परिवहन से वंचित था जशपुर जिला टापू बन गया था मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सड़क तो बनेगा ही जिस विकास की हम लोग कल्पना नहीं किए वह विकाश दिखेगा।मैं मुख्यमंत्री जी का पत्थलगांव में जिला लिंक की घोषणा के लिए आभार व्यक्त करती हु।

      neeraj,harit,

  • Kota-Updete:-10-वी-बोर्ड की परीक्षाए आज से शुरू स्कूली छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह..बोर्ड-परीक्षा को लेकर फ्लाइंग-स्क्वॉड सक्रिय।-

    Kota-Updete:-10-वी-बोर्ड की परीक्षाए आज से शुरू स्कूली छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह..बोर्ड-परीक्षा को लेकर फ्लाइंग-स्क्वॉड सक्रिय।-

    Kota-Updete:-10-वी-बोर्ड की परीक्षाए आज से शुरू स्कूली छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह..बोर्ड-परीक्षा को लेकर फ्लाइंग-स्क्वॉड सक्रिय।-

    कोटा के डीकेपी-आत्मानंद हाईस्कूल सहित शासकीय-कन्या शाला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं..शासकीय-प्रायवेट-स्कूल के छात्र-छात्राए परीक्षा में शामिल।

     

    हरितछत्तीसगढ़” की अपील तनावमुक्त होकर बोर्ड की परीक्षा दे स्कूली छात्र-छात्राए बेखौफ-निर्भीक बिल्कुल हरित छत्तीसगढ़ की तरह।?

     

    Ad

     

    *दिनांक:-02/03/2024*

     

    *मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।*

     

    *करगीरोड-कोटा:-10-बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाए शनिवार 02-मार्च से शुरू इससे पूर्व 12-बोर्ड हायर-सेकंडरी की परीक्षाए एक दिन पूर्व से ही शुरू हो चुकी है..10-वी बोर्ड की परीक्षाओ को लेकर आज सुबह से ही शासकीय-प्रायवेट स्कूलों की छात्र-छात्राए में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला..सुबह 09-बजे से 12:15 तक डीकेपी हाईस्कूल में परीक्षा होगी परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही स्कूली-छात्र-छात्राए अपने अपने अभिभावको के साथ पंहुच चुकी थी..स्कूल में परीक्षा देने अंदर जाने से पूर्व प्रायवेट स्कूल के टीचर अपने अपने स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते भी दिखाई दिए।

  • सीएम ने पत्थलगांव के लिए की बड़ी घोषणा जिला …..लिंक ……कोर्ट..सीएम ने कहा पहली बार घी से तौला गया मुझे

    सीएम ने पत्थलगांव के लिए की बड़ी घोषणा जिला …..लिंक ……कोर्ट..सीएम ने कहा पहली बार घी से तौला गया मुझे

    सीएम ने पत्थलगांव के लिए की बड़ी घोषणा जिला …..लिंक कोर्ट

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    नीचे वीडियो देखे

     

    जशपुर।जिले के तामा मुंडा में सीएम विष्णु देव साय ने अष्टप्रह्री महायज्ञ गिरी गोवर्धन धाम में मंडप और सामुदायिक भवन लोकार्पण किया।इस मौके पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने सभी को संबोधित करते हुवे कहा की यदुवंशी समाज की वर्षो पुरानी मांग के अनुरूप अष्टप्रह्री महायज्ञ गिरी गोवर्धन धाम में मंडप और सामुदायिक भवन लोकार्पण सम्पन्न हुवा। श्रीमती साय ने कहा की जशपुर जिला का इतिहास और भाग्य खुला है की 35 साल से क्षेत्र की सेवा करने वाले विष्णु देव साय प्रदेश के मुखिया बने है।श्रीमती साय ने कहा की लोक सभा चुनाव में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है। विष्णु देव साय ने जन समुदाय को संबोधित करते हुवे कहा की तामामुंडा के पावन भूमि में सांसद मद से निर्मित सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण से क्षेत्र में प्रीत को नई दिशा मिलेगी।इस मौके पर

    कवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत साय, शिव शंकर यादव, वेद प्रकाश भगत, बुधनाथ सिकली, सुनील गुप्ता, जीप उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, देव शरण से, जागेश्वर यादव, आर एन साय, आर पी साय समेत हजारों यदुवंशी समाज के लोग उपस्थित थे। श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा की में

    यादव समाज का हृदय से आभारी है अपने पूरे राजनीतिक जीवन का अनुभव में सिक्का लड्डू, फल, सब्जी आदि से मेरा तौल हु़वा है यह पहली बार है यादव समाज ने घी से तौला है श्री साय ने तामामुंडा में पहाड़ के ऊपर इतना सुंदर मनमोहक निर्माण के लिए वर्तमान विधायक गोमती साय को धन्यवाद दिया।श्री साय ने यादव समाज को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की समाज के लोगो द्वारा वर्षो से सत्य सनातन धर्म को जागृत करने का प्रयास किया जाता है उन्हे धन्यवाद देता हु, छग में हमारी सरकार महज ढाई महीने में ही मोदी की गारंटी को पूरा करने की ओर अग्रसर है,श्री साय ने कहा की 12 मार्च को देश के कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के प्रदेश आगमन पर धान का बकाया बोनस 13 हजार करोड़ रुपए हस्तातरण किया जायेगा,

    श्री साय ने समाज की तरफ से कार्यों की मांग पर वन विभाग की तरफ सेअष्टप्रह्री महायज्ञ गिरी गोवर्धन धाम में वृक्ष रोपण का कार्य व मुख्य मार्ग से मंडप तक सीसी सड़क हेतु 25 लाख रुपए स्वीकृति दिया। विधायक गोमती की मांग पर श्री साय ने घोषणा की की पत्थलगांव में जिला का लिंक कोर्ट एडिशनल कलेक्टर एडिशनल एस पी बैठेंगे।

    गोमती साय की मांग पर सीएम ने फरसाबहार क्षेत्र में सांस्कृतिक मंडप दस लाख मुख्य मार्ग से कांसाटोली तक सीसी सड़क हेतु 12 लाख की घोषणा की। उन्होंने जागेश्वर यादव जी को भी धन्यवाद दिया जिन्हे भारत सरकार ने पदम श्री से सम्मानित किया है

    देखे वीडियो

     

     

  • महतारी वंदन योजना महिलाओं को बनाएगी आर्थिक रूप से मजबूत

    महतारी वंदन योजना महिलाओं को बनाएगी आर्थिक रूप से मजबूत

    रायपुर

    प्रदेश की महिलाएं बढ़ रही हर दिशा में आगे

    महिलाओं की आत्मनिर्भरता वास्तव में देश और समाज दोनों की विकास से जुड़ी हुई है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है तो एक परिवार और समाज भी सशक्त होता है। इसका सकारात्मक परिणाम बच्चों की शिक्षा-दीक्षा के साथ परिवार की आर्थिक उन्नति के रूप में होता है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है।

    प्रदेश की महिलाएं बढ़ रही हर दिशा में आगे

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य में मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ की महिलाएं हर दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी का परिणाम है कि महतारी वंदन योजना के तहत अंतिम दिनों तक फॉर्म भरने के लिए  महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केन्द्र में फॉर्म भरने वाली महिलाओं ने बताया कि हर महीने योजना के तहत एक हजार रूपए उनके खाते में दिए जाएंगे, एक वर्ष में उन्हें 12 हजार रूपए मिलेगा। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनने वाली है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत् 72 लाख 74 हजार से अधिक महिलाओं ने आवेदन भरा है।

    नारायणपुर जिले के ग्राम पुसवाल निवासी 28 वर्षीय श्रीमती रामदई कचलाम, 40 वर्षीय श्रीमती बतीबाई कचलाम, 35 वर्षीय श्रीमती सुलबती नाग और 55 वर्षीय श्रीमती मानकी बाई कचलाम ने बताया कि वे महतारी वंदन योजना का फार्म भरकर बहुत उत्साहित हैं। उन्हांेने बताया कि प्रदेश के हमारे जैसे लाखों गरीब महिलाओं के लिए यह योजना वरदान साबित होगा। उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की यह योजना महिलाओं के विकास में मददगार साबित होकर जीवन को खुशहाली देने में सहयोग मिलेगा। मानकी बाई कचलाम ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्णय अनुसार प्रदेश के सभी पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये देने के निर्णय से हम लोग बेहद खुश हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को महतारी वंदन योजना प्रारंभ करने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

    श्रीमती सुलबती नाग ने कहा कि महतारी वंदन योजना प्रारंभ होने से हम लोग बहुत खुश है उन्होंने प्राप्त राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों एवं बच्चों की पढ़ाई में करने की बात कही। ग्राम बागोडार निवासी श्रीमती चित्ररेखा नेताम ने भी महतारी वंदन योजना का आवेदन भरते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना बहुत ही राहत देने वाली है।

    शास्त्री बाजार में रहने वाली श्रीमती अनुराधा समुंद्रे ने बताया कि हर महीने एक हजार रुपए देने वाली राज्य सरकार की यह योजना सराहनीय है। उनकी एक छोटी सी दुकान है और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपनी दुकान में ज्यादा से ज्यादा समान भरने के लिए कर सकेंगी, जिससे कि उनके व्यवसाय को बढ़त मिलेगी। इस राशि से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

    राजीव आवास में रहने वाली कु. त्रिशला बघेल ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी मां श्रीमती रश्मि सेंद्रे के लिए महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना उनके लिए मददगार साबित होगी क्योंकि वह इस राशि से सिलाई मशीन खरीदेंगी और अपनी आमदनी बढ़ाएंगी।

error: Content is protected !!