Author: admin

  • पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में आयोजन भी जरूरी – सालिक साय के आतिथ्य मेंसेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक उत्सव पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी

    पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में आयोजन भी जरूरी – सालिक साय के आतिथ्य मेंसेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक उत्सव पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी

    पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में आयोजन भी जरूरी – सालिक साय के आतिथ्य मेंसेंट जोसेफ स्कूल में वार्षिक उत्सव पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    कांसाबेल। सेंट जोसेफ इंग्लिश मिडियम स्कूल कांसाबेल
    में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय ने कहा बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी है। ऐसे आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में आयोजन होना चाहिए। सालिक साय ने कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवतापरक शिक्षा देनी चाहिए। विद्यालय प्रिंसिपल एडमोन बारा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अजजा मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य जनसेवक सालिक साय के साथ विशिष्ट अतिथि विकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी गोपाल राम, प्रिंसिपल एडमोन बारा,जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भूषण वैष्णव, शालेय संस्था के शिक्षक, शिक्षिका एवं अभिभावक गण उपस्थित हुए।neeraj,harit,

  • जागेश्वर यादव को बनाया गया कोतबा भाजपा मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं 

    जागेश्वर यादव को बनाया गया कोतबा भाजपा मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं 

    जागेश्वर यादव को बनाया गया कोतबा भाजपा मण्डल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं 

    Neeraj

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    Goldi sahu कोतबा – जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो गईं है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि रायपुर में भाजपा आला कमान की बैठक में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गईं है। जिसमे कोतबा भाजपा से जागेश्वर यादव को मंडल का दायित्व दिया गया । इसके बाद मंडल के कार्यक्रताओं ने जागेश्वर यादव को मिष्ठान खिला कर शुभकामनाएं दी ।इस दौरान जागेश्वर ने कहा कि मुझे भाजपा संगठन के द्वारा नवीन जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद मुझे ख़ुशी है कि में इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाऊंगा।neeraj,harit,

  • उमेश यादव को कुनकुरी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा और मजबूत हुआ – विकास नाग

    उमेश यादव को कुनकुरी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा और मजबूत हुआ – विकास नाग

    उमेश यादव को कुनकुरी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा और मजबूत हुआ – विकास नाग

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    जशपुर।भारतीय जनता पार्टी ने कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मंडल के लिए उमेश यादव को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो महती जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। ज्ञात हो कि उमेश भाजपा की राजनीति में काफी समय से सक्रिय है पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उन्होंने बेहतर कार्य किया। उमेश को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। कुनकुरी भाजयुमो के ग्रामीण अध्यक्ष विकास नाग ने कहा कि उमेश यादव को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा और मजबूत हुआ है। neeraj,harit,

  • मटनार गांव में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

    मटनार गांव में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

    वनोपज से बदल रही जिंदगी 

    रायपुर,

    मटनार गांव में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल वनोपज से बदल रही जिंदगी  बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के मटनार गांव में महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां अपने मेहनत और लगन से आर्थिक रूप से सशक्त बनने की राह पर हैं। वनोपज संग्रहण और प्रसंस्करण के माध्यम से इन महिलाओं ने न केवल अपनी आमदनी में इजाफा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। रेखा पांडे और उनकी साथी महिलाओं ने अपने गांव और आसपास के हाट-बाजारों में मिलने वाली ईमली और मक्का जैसे उत्पादों के संग्रहण और प्रसंस्करण से अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने कृषक कल्याण उत्पादक समूह का गठन कर इस काम को संगठित रूप से आगे बढ़ाया है। इस समूह को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से डेढ़ लाख रुपये की कार्यशील पूंजी प्राप्त हुई।

    इस साल ईमली सीजन में समूह ने 450 क्विंटल ईमली 13.50 लाख रुपये किलो में खरीदी और इसे प्रसंस्कृत कर (फूल ईमली बनाकर) जगदलपुर के व्यवसायियों को बेचा। इस प्रक्रिया से समूह ने 4 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। इस सफलता से उत्साहित होकर समूह की महिलाओं ने अगले साल ईमली संग्रहण बढ़ाने का संकल्प लिया है। महिला समूह केवल ईमली तक सीमित नहीं है। वे मक्का, तिलहन और अन्य कृषि उत्पादों का भी क्रय-विक्रय कर रही हैं। इस प्रयास से समूह की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बस्तर जिले के सात विकासखंडों में 90 उत्पादक संगठन बनाए गए हैं, जिनसे 2835 सदस्य जुड़ी हुई हैं। इन समूहों को इंफ्रास्ट्रक्चर और कार्यशील पूंजी के लिए फंड मुहैया कराया गया है। परियोजना के तहत किसानों और वनोपज संग्राहकों को उनके उत्पाद का सही दाम दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

    इस पहल से स्थानीय वनोपज संग्राहकों और किसानों को अपने उत्पाद के लिए बाजार मूल्य और वाजिब दाम मिल रहे हैं। इससे उनकी आय में स्थिरता आई है और आजीविका के साधन मजबूत हुए हैं। मटनार की दीदियों का यह प्रयास बताता है कि जब सही संसाधन और दिशा मिले, तो महिलाएं अपनी मेहनत से असंभव को भी संभव बना सकती हैं। उनकी यह कहानी न केवल बस्तर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

  • तोता तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

    तोता तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर,

    तोता तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

    तोता तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

    तोता तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

    दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में 19 दिसंबर की रात को छत्तीसगढ़ वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को बड़ी संख्या में वन्यजीव तोते की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

    सूचना के आधार पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस बल और रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के सभी बोगियों की जांच की। इस दौरान शमसुद्दीन अली, निवासी मुर्रा भट्ठी, गुढ़ियारी रायपुर के पास पिंजरों और केरेट में 105 नग हिरामन तोते पाए गए। टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को वन्यप्राणी अपराध में शामिल होने के कारण वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर द्वारा अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जब्तीनामे की कार्रवाई की गई।

    उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वन्यजीव अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। तोता तस्करी के मामले में यह कार्रवाई वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत की गई है। गौरतलब है कि तोता प्रजाति को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया है, जिसके कारण अब तोता पालना और उसकी खरीदी-बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है।

  • विकसित भारत बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण- श्री रमेन डेका

    विकसित भारत बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण- श्री रमेन डेका

    भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल

    रायपुर,

    भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल

    भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल

    भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल

    भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन में शामिल हुए राज्यपाल

    भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक है और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। ऐसे दौर मंें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता। जब हम तेजी से तकनीकि प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के दौर में आगे बढ रहे हैं तो भौतिक विज्ञान पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह विचार राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
    पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने उदबोधन में कहा कि दुनिया आज महत्वपूर्ण पर्यावरणीय, तकनीकि और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रही है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले वैज्ञानिक समुदाय में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। वे अत्याधुनिक शोध के माध्यम से इन वैश्विक मुद्दों को हल करने में हमारी मदद कर सकते हैं।
    श्री डेका ने कहा कि सम्मेलन का विषय भौतिक विज्ञान में उभरते रूझान इस उभरते क्षेत्र में अपने ज्ञान पर चर्चा करने और उसे बढ़ाने के लिए शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर वैज्ञानिक जांच और नवाचार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कम्प्यूटर विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक इस सम्मेलन में एक साथ उपस्थित हैं।
    राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारत की शिक्षा पारिस्थितिक तंत्र को बदलने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण रखा है। यह अनुसंधान नवाचार और आलोचनात्मक सोच के महत्व पर जोर देता है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरक का काम करेगी। सम्मेलन युवा और नवोदित वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड के माध्यम से अपने संभावित शोध को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। स्नातकोत्तर छात्रों को शामिल करना और उनकी पोस्टर प्रस्तुतियां इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि  ज्ञान, विचारों और अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शोध और अभिनव समाधानों के लिए यह सम्मेलन उत्प्रेरक सिद्ध होगा।
    इस अवसर पर स्वागत भाषण रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद ने दिया। प्रोफेसर कल्लोल घोष ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर एच.एस. धामी और केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर प्रसाद ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त किए।
    इस अवसर पर शब्दकोश का विमोचन किया गया। राज्यपाल श्री डेेका ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एनालॉटिकल इंस्ट्रूमेंट लेबोरेटरी और नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने सभागार परिसर पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, विद्वान, विशेषज्ञ, शोधकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री श्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे

    मुख्यमंत्री श्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुंगेली जिले से विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये बच्चों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से बहुत ही आत्मीयता से मुलाकात की और विनोदपूर्वक बच्चों से पूछा- कौन-कौन आएंगे राजनीति में। मुख्यमंत्री श्री साय का सवाल सुनकर कई बच्चों ने हाथ उठा कर राजनीति में आने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब मन लगाकर पढाई करने और शैक्षणिक भ्रमण के अवसर का लाभ उठाने की सीख दी।

    आज मुंगेली ज़िले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, परसिया और संस्कार विद्या मंदिर, सकेल के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे। मुख्यमंत्री श्री साय को बच्चों ने बताया कि अपने रायपुर भ्रमण के दौरान वे पुरखौती मुक्तांगन, स्वामी विवेकानंद विमानतल, मंत्रालय महानदी भवन, इंद्रावती भवन और बंजारी मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। विधानसभा भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही को नजदीक से देखा और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

    इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसिया और संस्कार विद्या मंदिर सकेल के विद्यार्थी तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रख्यात अभिनेता और पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रख्यात अभिनेता और पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रख्यात अभिनेता पद्मश्री मनोज जोशी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर छत्तीसगढ़ की माटी में उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

    इस दौरान मुख्यमंत्री और अभिनेता श्री जोशी के मध्य छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण की  संभावनाओं सहित निर्माताओं और फिल्म कलाकारों में छत्तीसगढ़ को लेकर बढ़ती रुचि के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के अभिनेता के रूप में निभाए चर्चित किरदारों की प्रशंसा भी की।

  • भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष समेत इन जगहों का नाम होल्ड,   जिले में मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा 

    भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष समेत इन जगहों का नाम होल्ड,  जिले में मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा 

    भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, पत्थलगांव शहर मंडल अध्यक्ष समेत इन जगहों का नाम होल्ड, 

    जिले में मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा 

    *Neerajneeraad

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    जशपुरनगर* लंबे इंतजार के बाद जशपुर जिले में मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। सूची में पत्थलगांव शहर मंडल कांसाबेल, बगीचा अध्यक्ष को होल्ड पर रखा गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि रायपुर में भाजपा आला कमान की बैठक में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गईं है। उन्होंने बताया कि जशपुर शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद भगत,ग्रामीण नेहरू सिंह,मनोरा पंकज जायसवाल,सोनक्यारी प्रभाकर यादव,पंडरापाठ देवलाल भगत,कुनकुरी शहर राजकुमार गुप्ता,ग्रामीण उमेश यादव,तपकरा दिलीप साहू,पंडरीपानी फरसाबहार मुकतेश्वर साय, दुलदुला श्रीमती सरोजनी सिंह, पत्थलगांव ग्रामीण हेमंत बंजारा,लुडेग तमता विशाल अग्रवाल,कोतबा जागेश्वर यादव,बाग़बहार मीना चौहान,दोकड़ा रवि यादव,महादेवडांड प्रतीक प्रकाश सिंह को जिम्मेदारी दी गईं है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,राज्य महिला आयोग कि सदस्य प्रियंवदा सिंह जू देव,वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह,पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, संगठन चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी, जिला चुनाव अधिकारी निर्मल सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सह चुनाव अधिकारी द्वय भरत सिंह, ओमप्रकाश सिन्हा ,मुकेश शर्मा उपस्थित थे।बता दे कि भाजपा ने तय किया है कि मंडल अध्यक्ष पद पर युवाओं को तरजीह दी जाएगी। ऐसे में मंडल अध्यक्ष के दावेदारों के लिए उम्र का दायरा 35 से 45 वर्ष कर दिया गया है। इसके साथ ही लगातार दो बार मंडल अध्यक्ष रहने वालों को नामांकन ही नहीं करने दिया जा रहा है। उम्र के बंधन के चलते कई पुराने दावेदार मुश्किल में आ गए और  युवा लोगों को जगह मिल गई।neeraj,harit,

  • फिजियोथैरेपिस्ट जुवेल केरकेट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में अपनी सेवाएं देंगे

    फिजियोथैरेपिस्ट जुवेल केरकेट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में अपनी सेवाएं देंगे

    फिजियोथैरेपिस्ट जुवेल
    केरकेट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में अपनी सेवाएं देंगे

    जशपुर 20 दिसंबर 24/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में कार्यरत श्री जुवेल केरकेट्टा (फिजियोथेरेपिस्ट) को आगामी आदेश पर्यन्त तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सन्ना, विकासखंड-बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) में कार्य करने हेतु आदेशित किया है।

    यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। neeraj,harit,

error: Content is protected !!