Author: admin

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन निवास में शिफ्ट होने के पूर्व की पूजा अर्चना

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन निवास में शिफ्ट होने के पूर्व की पूजा अर्चना

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन निवास में शिफ्ट होने के पूर्व की पूजा अर्चना

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन निवास में शिफ्ट होने के पूर्व की पूजा अर्चना

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूजा उपरांत  वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित परिवारजन मौजूद रहे।

  • तेज रफ्तार बाईक ने महिला को मारी ठोकर, महिला को गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर

    तेज रफ्तार बाईक ने महिला को मारी ठोकर, महिला को गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर

    तेज रफ्तार बाईक ने महिला को मारी ठोकर, महिला को गंभीर हालत में रायगढ़ रेफर

    गोल्डी साहू कोतबा 

     

    कोतबा । बैक में केवाईसी कराने आई महिला को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर महिला हुई गभीर रूप से घायल। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। महिला को सर में गंभीर चोटें आईबीहै । घटना के बाद आसपास की सूचना के बाद कोतबा पुलिस घटनास्थल पहुची लेकिन उसे पहले बाइक चालक बाइक के साथ फरार हो गया। कोतबा चौकी प्रभारी ने बताया कि आसपास के सी सी टीवी के माध्यम से चालक की पता तलास की जा रही है जल्द ही वाहन व चालक की पहचान की जा रही है ।

     

    बैक में नही है पार्किंग की व्यवस्था।

     

    कोतबा सेंट्रल बैंक व भारतीय स्टेट बैंक दोनों अगलग बगल होने के कारण आए दिन वहा लोगो भीड़ लगा रहता है। अभी कुछ दिनों से केवाईसी भी बैंक में किया जा रहा है। कोतबा बैंक से लगभग 10 गाँव के लोगो का लेनदेन सम्बन्धित कार्य किया जाता है लेकिन बैक के सामने एक भी गाड़ी पार्किग की व्यवस्था नजर नही आती । आये दिन अव्यवस्था के कारण मुख्य मार्ग में जाम की समस्या बनी रहती है । उक्त मार्ग पर जाम होने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है । स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या की राहत के लिए पार्किंग व्यवस्था की मांग की है।।neeraj,harit,

  • सांगली में अपने नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा है एसुस

    सांगली में अपने नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा है एसुस

    सांगली में अपने नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा है एसुस

    सांगली, 5 मार्च, 2024: देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज सांगली में अपने नए एक्सक्लूसिव स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम एक्सक्लूसिव स्टोर 410 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। यह सांगली में स्थित ब्रैंड का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर है, जिसके साथ यह ब्रैंड पुणे शाखा (पश्चिम क्षेत्र) में 21 एईएस स्टोर्स, छठा एईएस स्टोर और दक्षिण महाराष्ट्र क्षेत्र में पहले पेगासस स्टोर की उपलब्धि हासिल कर चुका है।

    इस विस्तार के बारे में बात करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट के विस्तार की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। पश्चिम भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, सांगली में नवीनतम ब्रैंड स्टोर का उद्घाटन हमारे लेटेस्ट इनोवेशन के बेहतर अनुभव के साथ, देश के विभिन्न क्षेत्रों में कंज्यूमर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। एक स्ट्रेटेजिक रिटेल एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हम अपने यूज़र्स के लिए और अधिक इंटरैक्शन व नए टच पॉइंट्स बनाना जारी रखेंगे।”

    रिटेल स्टोर का पता: वेंकटेश सिस्टम्स

    शहर / पता: इंदुमती कॉम्प्लेक्स, डीसीसी बैंक के पास, पुष्पराज चौक, सांगलीneeraj,harit,

  • राज्य स्तरीय रौनियार नागरिक अलंकरण सह नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

    राज्य स्तरीय रौनियार नागरिक अलंकरण सह नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

    रौनियार दर्पण परिवार छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में माता राजमोहिनी भवन अंबिकापुर में राज्य स्तरीय रौनियार नागरिक अलंकरण सह नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें रौनियार (गुप्ता) समाज छत्तीसगढ़ की ओर से समाज सेवा, शिक्षा, कला, लेखन, राजनीति, साहित्य, नृत्यकला, अभिव्यक्ति, स्नेहिल परिवार, सनातन सेवा, धर्म आदि के क्षेत्र में कार्य करने वाली उत्कृष्ट सामाजिक विभूतियों का आत्मीय और शानदार सम्मान किया गया।

    सम्मान समारोह में राज्य के सभी जिले से चयनित विभूतियों को आमंत्रित कर उन्हें ट्रॉफी, सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल, रजत पट्टिका देकर सम्मान किया गया। इस क्रम में स्व भुनेश्वर प्रसाद गुप्ता स्मृति परमश्री सेवा सम्मान से  संजय गुप्ता (कुसमी) को, स्व धनुषधारी प्रसाद गुप्ता स्मृति हमर सियान सम्मान से  कृष्ण प्रताप  (अम्बिकापुर) को, स्व अर्जुन प्रसाद गुप्ता स्मृति रौनियार पितामह सम्मान से  शिवशंकर गुप्ता  (पत्थलगांव), स्व बद्री प्रसाद गुप्ता स्मृति संगठन सेवा सम्मान से  प्रमोद गुप्ता, (तुरंगखार जशपुर), स्व केदारनाथ गुप्ता स्मृति कर्मवीर सम्मान से  सुमीत  (हंसुली अम्बिकापुर), स्व रामप्रसाद गुप्ता बागबहार स्मृति संगवारी सम्मान से  विक्की गुप्ता  उदयपुर, स्व भगवती प्रकाश शास्त्री स्मृति सुयश सम्मान -1 से  कपुरबाबू गुप्ता (अम्बिकापुर), स्व विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता स्मृति सुयश सम्मान 2 से प्रियम गुप्ता (कुसमी), स्व विष्णु प्रसाद गुप्ता स्मृति सनातन सेवा सम्मान से राजेश गुप्ता मंटू (बतौली), स्व जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता अभिभावक सम्मान से अरुण गुप्ता (पत्थलगांव), कवि स्व अनिरुद्ध “नीरव” स्मृति साहित्य रत्न सम्मान से श्रीमती सरिता (घरघोड़ा), स्व सुधांशु स्मृति बाल विभूति सम्मान से  उन्मेष गुप्ता तैराक (कोरबा) को सुशोभित किया गया।

    इसके साथ साथ महर्षि कश्यप आदर्श इकाई सम्मान कोतबा (जशपुर) इकाई, मां गायत्री आदर्श महिला इकाई सम्मान राजधानी रायपुर इकाई, महाराज प्रमर्दन रौनियार कुलरत्न सम्मान सूरज गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष भटगांव, माता चंद्रसेना नारी शक्ति सम्मान सुश्री शालिनी गुप्ता जी (बगीचा), प्रणव परमेश्वर रौनियारश्री सम्मान  राजेश गुप्ता  (बलरामपुर), सम्राट हेमचंद्र ‘हेमू’ युवाश्री सम्मान विनोद गुप्ता , लेखक/शिक्षार्थी (अम्बिकापुर), मां सरस्वती विद्या किशोर सम्मान  ऋषभ गुप्ता, सब लेफ्टिनेंट (बतौली), जय रौनियार आजीवन सेवा सम्मान  शिवनाथ गुप्ता (रायपुर), जय रौनियार शिक्षा शिखर सम्मान  उमेश गुप्ता, IPS (मानपुर, प्रतापपुर), जय रौनियार मातेश्वरी सम्मान श्रीमती बिन्दा गुप्ता, बतौली, “नमस्ते डॉक्टर” स्वास्थ्य सेवा सम्मान डॉ दीपक गुप्ता (स्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ) रायपुर एवं डॉ वंदना गुप्ता (आयुर्वेद विशेषज्ञ), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर जीत हेतु सीजी अलंकरण  गोपाल रौनियार बासेन, अम्बिकापुर, जय रौनियार सहभागिता सम्मान आकाश गुप्ता (बगिया, जशपुर) एवं श्री दुष्यंत को भेंट कर सम्मानित किया गया।

     

    राज्य स्तरीय नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धि प्राप्त किये समाज की नारी शक्तियों को विभूषित किया गया। समाज की बेटियों के आयोजित प्रतिभा खण्ड “सशक्त बेटी” के अंतर्गत बेटी समृद्धि गुप्ता (जशपुर) को स्वर्ण सम्मान, बेटी श्रद्धा गुप्ता (जरही सूरजपुर) को रजत सम्मान, बेटी शानवी गुप्ता (सलका सूरजपुर) को कांस्य सम्मान देकर अलंकृत किया गया। 

    विवाहित महिलाओं हेतु अभिव्यक्ति खण्ड “सजग नारी” के अंतर्गत श्रीमती सुनीता गुप्ता (बतौली) को स्वर्ण सम्मान, श्रीमती प्रतिमा गुप्ता (तपकरा) को रजत सम्मान एवं अर्चना गुप्ता (बतौली) को कांस्य सम्मान से विभूषित किया गया। 

    आदर्श परिवार संयोजन खंड “स्नेहिल परिवार” के अंतर्गत श्रीमती लवली गुप्ता (बतौली) को स्वर्ण सम्मान, श्रीमती सीमा गुप्ता (जशपुर) को रजत सम्मान तथा श्रीमती किरणलता गुप्ता (बतौली) को कांस्य सम्मान से सुशोभित किया गया।

    इन पुरस्कारों को समाज के गणमान्य एवं श्रद्धेय विभूति श्री विजय गुप्ता जी रांची/तपकरा, श्री अशोक गुप्ता जी बतौली, श्री राजेन्द्र गुप्ता रामानुजगंज, श्री प्रमोद गुप्ता जी बगीचा, श्री अशोक गुप्ता जी अम्बिकापुर, श्री पंकज गुप्ता जी कुनकुरी, श्री प्रमोद गुप्ता जी तुरंगखार, श्री अनिल कुमार शास्त्री जी रायगढ़, श्री संजय गुप्ता जी कुसमी, श्री हरि गुप्ता जी बतौली, श्री अमित गुप्ता जी शांतिपारा बतौली, श्री प्रेमचंद गुप्ता जी कोतबा, श्रीमती पिंकी दिनेश गुप्ता जी दुलदुला, श्री भावेश गुप्ता जी जशपुर, श्री संजय गुप्ता जी महुआडांड़/कुसमी, श्री संतोष कुमार संदीप कुमार गुप्ता जी कुनकुरी/रांची, श्री विनयशील गुप्ता जी कुनकुरी/रायपुर, श्री जगन्नाथ गुप्ता जी बागबहार, श्रीमति श्यामा/सुदामा प्रसाद गुप्ता जी सलका, श्री प्रीतम गुप्ता आयुष मेडिकल अम्बिकापुर, श्री अचंभित गुप्ता जी अम्बिकापुर, श्री विजय गुप्ता रामनारायण गुप्ता अम्बिकापुर, श्री अरुण कुमार गुप्ता जशपुर, श्री शिवकुमार गुप्ता सचिव रायपुर, महिला इकाई रायपुर, श्री अमित गुप्ता रेहड़ा कुसमी, मे. यशवंती कृषि सेवा केंद्र जरही आदि के द्वारा अलंकरण एवं नारी शक्ति सम्मान के लिए आवश्यक अंशदान देकर प्रायोजित किया गया।

    कार्यक्रम भव्य, आकर्षक और शानदार रहा। गणमान्य लोगों में राष्ट्रीय अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य महासभा के महासचिव श्री बैजनाथ गुप्ता सहित श्री विष्णु गुप्ता (बतौली), श्री के आर गुप्ता, श्री बैजनाथ गुप्ता, श्रीमती पूजा गुप्ता, मुस्कान गुप्ता, उषा गुप्ता जी, पूनम गुप्ता, पद्मा गुप्ता, श्री सुरेश गुप्ता कुनकुरी, पूरन गुप्ता, मोक्षणारायन गुप्ता, चंदन गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ हेमंत गुप्ता, डॉ विवेक गुप्ता, श्री श्यामसुंदर गुप्ता, श्री आदित्य गुप्ता, श्री दिनेश गुप्ता, श्री निरंजन गुप्ता, श्री सन्तोष गुप्ता, श्री प्रफुल्ल गुप्ता, श्री अरुण गुप्ता, श्री दिलीप गुप्ता, डॉ अविनाश गुप्ता, श्री जगरनाथ गुप्ता, श्री शिवकुमार गुप्ता, श्री चंदन गुप्ता, श्री कृष्णा गुप्ता, श्री श्याम गुप्ता, श्रीमति कंचन गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, शांति देवी, सीता गुप्ता, यशोदा गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, रजनी गुप्ता, इंदु गुप्ता, आशा गुप्ता आदि सहित लगभग 400 गणमान्य सदस्यों की गणमान्य उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रौनियार दर्पण महिला मंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उत्कृष्ट संयोजन प्रधान संयोजक श्री लोचन प्रसाद गुप्ता एवं मार्गदर्शन श्री गनपत प्रसाद गुप्ता जी ने किया। संचालन समिति में रौनियार दर्पण से शारदा गुप्ता, अमृता गुप्ता, नीलू गुप्ता, ज्योति गुप्ता, शालिनी गुप्ता, अभिलाषा गुप्ता, हेमलता गुप्ता, सविता गुप्ता, पूनम गुप्ता, कविता गुप्ता, संगीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, अंजू गुप्ता, जया गुप्ता, शिवानी गुप्ता शामिल थे जिन्होंने सफलतापूर्वक संचालन किया। neeraj,harit,

     

     

     

  • सालिक साय लगातार क्षेत्रवासियों के समस्याओं का कर रहे निराकरण, खराब ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में आई तेजी

    सालिक साय लगातार क्षेत्रवासियों के समस्याओं का कर रहे निराकरण, खराब ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में आई तेजी

    सालिक साय लगातार क्षेत्रवासियों के समस्याओं का कर रहे निराकरण, खराब ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य में आई तेजी

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    जशपुर- जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सालिक साय का क्षेत्र के सरलसहज और मिलनसार जननेता का क्षेत्रवासियों से शुरुवात के समय से ही गहरा नाता रहा है । यही वजह है की जो भी उनसे एक बार मिला वह उनकी सहजता उनकी सरलता का मुरीद हो गया है। बता दे की क्षेत्रवासियों की समस्याओ के समाधान के लिए सालिक साय लगातार सक्रिय रहे है जिसके कारण अब दूर दराज क्षेत्र से भी लोग अपनी समस्याओ के समाधान को लेकर सालिक के पास आने लगे है अभी हाल ही में नकटीमुंडा के ग्रामीणों को नया ट्रांसफारमर दिलाकर बिजली की समस्या से निजाद दिलाने के बाद एक बार फिर कांसाबेल ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत बरजोर साहटोली में पिछले एक माह से खराब टांसफार्मर से जूझ रहे ग्रामीणों ने सालिक के समक्ष अपनी समस्या जैसे ही बताई सालिक साय ने फ़ौरन ही उनकी समस्याओ को गम्भीरता से लेते हुवे उनके ग्राम में नया टांसफार्मर लगाने हेतु विद्युत विभाग से सम्पर्क साधकर वहा नया टांसफार्मर लगवाने पर क्षेत्रवासियों सालिक साय को  धन्यवाद दिया है.neeraj,harit,

  • पुलिसकर्मी की बीवी की गला काटकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

    पुलिसकर्मी की बीवी की गला काटकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर (Raipur) से बड़ी खबर आ रही है। यहां आमासिवनी पुलिस कालोनी में महिला की गला काटकर हत्या (Woman Murder in Raipur) कर दी गई है। मृतक महिला सुकमा में पदस्थ डाग हैंडलर शिशुपाल सिंह की पत्नी है। घटना के बाद अज्ञात हत्यारा मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। यह मामला विधानसभा थाना इलाके का है।जानकारी के मुताबिक़ यहाँ रहने वाले शिशुपाल सिंह की पत्नी की हत्या की गई है। शिशुपाल सिंह फ़िलहाल सुकमा पुलिस विभाग में डॉग हैंडलर हैं। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार बताया जा रहा हैं। विधानसभा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं। मामले की जाँच की जा रही है।neeraj,harit,

  • श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

     

     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

     मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ आज शुभारंभ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

    850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था  अयोध्या धाम हुए रवाना

    श्रद्धालुओं में भारी उत्साह का माहौल

    ट्रेन को श्री रामलला के छवि अयोध्या धाम से की गई है सुंदर सजावट

  • युवाओं के समग्र विकास में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री हरिचंदन

    युवाओं के समग्र विकास में उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री हरिचंदन

    सरकार की पहली प्राथमिकता बस्तर और सरगुजा के विकास की है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में  शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री

    93 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 43 विद्यार्थियों को पीएचडी और एक मानद उपाधि दी गई

    केंद्रीय परियोजना ‘‘मेरु‘‘के तहत मिली 100 करोड़ रुपये के  अनुदान से विश्वविद्यालय में बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर का चतुर्थ दीक्षांत समारोह राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य मंे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर  राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि उच्च शिक्षा युवाओं के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए उन्नत ज्ञान, कौशल और अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित थे।
    दीक्षांत समारोह में 93 छात्रों को गोल्ड मेडल, 43 छात्रों को पीएचडी और एक मानद उपाधि प्रदान की गई।
    समारोह में राज्यपाल श्री हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि उच्च शिक्षा के माध्यम से युवा गंभीर सोच क्षमताओं, रचनात्मकता और नैतिक मूल्यों को प्राप्त करते हैं, जो उन्हें जटिल चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। यह बेहतर करियर संभावनाओं के द्वार खोलता है, आर्थिक विकास में योगदान देता है और अपने समुदायों में सशक्त नेताओं और सक्रिय नागरिकों को तैयार करता है। एक साक्षर युवा किसी भी समाज, राज्य या देश के भविष्य का प्रतिनिधित्व करता है।
    उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ सरकार विशेष रूप से युवाओं से अपेक्षा करती है कि वे शांति, सद्भाव और प्रगति के मूल्यों को बनाए रखते हुए अपने समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्हें रोजगार क्षमता बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास में योगदान देने के लिए शिक्षा और कौशल विकास पहल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
    राज्यपाल श्री हरिचंदन ने उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी और शोधकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    उन्होंने कहा कि बस्तर समृद्ध, प्राकृतिक प्रचुरता और जीवंत सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध भूमि है। प्रकृति ने बस्तर को अप्रतिम सौंदर्य का उपहार दिया है। इसके हरे-भरे जंगल, बहती नदियाँ और खनिज युक्त मिट्टी इसकी पारिस्थितिक समृद्धि का प्रमाण हैं। बस्तर के आकर्षण के केंद्र में इसकी जीवंत सांस्कृतिक पच्चीकारी निहित है। गोंड, माड़िया और मुरिया जैसी जनजातियों ने अद्वितीय भाषाओं, रीति-रिवाजों और कला रूपों का पोषण किया है। बस्तर में आधुनिकता को अपनाते हुए सतत विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की पहल की जा रही है।
    श्री हरिचंदन ने कहा कि आधुनिक उपकरणों, प्लेटफार्मों और संसाधनों तक पहुंच के साथ, आज के युवाओं के पास गरीबी, असमानता, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार का उपयोग करने की क्षमता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्न्ता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय को केंद्रीय परियोजना ‘‘मेरु‘‘ के तहत 100 करोड़ रुपये के अनुदान की स्वीकृति मिली है, जिससे विश्वविद्यालय में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिनमे कई विभागों का संचालन भी शामिल है। ‘‘विकसित भारत‘‘ /2047 अभियान में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के छात्रों की सक्रिय भागीदारी पर भी उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 2047 तक पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक पूरी पीढ़ी को शामिल करने के लिए एक मंच है। हम सब मिलकर एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में प्रयास करना जारी रखें।
    कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक प्रोफेसर राम कुमार काकानी ने दीक्षांत भाषण दिया।
    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि बस्तर अंचल में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान है। विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकले सभी स्नातक एवं स्नाकोत्तर छात्र बस्तर के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने इस समारोह में पिछले दो सत्रों में 93 स्वर्ण पदक प्राप्त युवाओं से भेंट की, जिसमें 71 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि  सरकार की पहली प्राथमिकता बस्तर और सरगुजा के विकास की है। जनजातीय क्षेत्र को भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इन्हीं पिछड़े क्षेत्रों को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की हैं।
    श्री साय ने कहा कि बस्तर में बेटियां पढ़ रही हैं यह बहुत सुखद है। यहां शिक्षा को लेकर सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के मेरु योजना के अंतर्गत 100 करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। इस अनुदान से बस्तर में उच्च शिक्षा के एक नये युग की शुरुआत होगी।
    उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को 20 नये विभागों में 33 नये पाठ्यक्रम आरंभ करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन नये पाठ्यक्रमों में बहुत से पाठ्यक्रम ऐसे हैं जो उद्यम के इच्छुक युवाओं के लिए काफी उपयोगी हैं।
    इस अवसर पर पद्मश्री धर्मपाल सैनी, वनमंत्री श्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण देव, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, कुलसचिव श्री अभिषेक कुमार बाजपेई अन्य गणमान्य अतिथि, प्राध्यापक, फेकल्टी मेम्बर सहित विश्वविद्यालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

  • नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वाेच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के मध्य नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण हेतु हुआ एमओयू

    ऐसा एमओयू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य

     

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नवीन आपराधिक कानूनों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। एमओयू के तहत नवीन कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवीन कानून छत्तीसगढ़ राज्य के कानूनी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे। नवीन अपराधिक कानूनों पर छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों को व्यापक रूप से प्रशिक्षण प्रदाय करने हेतु हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।
    समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना कानूनी प्रणाली को मजबूत करने एवं सभी के लिए त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार नवीन आपराधिक कानूनों की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ के नागरिकों को त्वरित एवं समुचित न्याय प्रदान करने कृत संकल्पित है। हमारी नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता देती है। यह भारतीय न्याय प्रणाली का बहुत बड़ा टर्निंग पाईंट है एवं देश में नये अध्याय की शुरूआत होती है। जहां अंग्रेजों के कानून में दंड पर जोर दिया गया है, वहीं देश के नवीन कानून न्याय की बात करता है।
    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तीन कानूनों के संदर्भ में जब चर्चा प्रारंभ हुई तब हमने भी राज्य में विचार विमर्श कर निर्णय लिया कि महिलाओं के विरूद्ध कोई अपराध घटित होता है तो इस मामले में समुचित कार्रवाई के लिए महिला थाना की संख्या बढ़ानी चाहिए। इसे हमने संकल्प के रूप में लेकर प्रथम बजट में ही जिलों में नवीन महिला थाना खोले जाने का प्रावधान किया है। 07 साल से अधिक के प्रकरण में फोरेंसिक जांच होनी चाहिए। हम फोरेंसिक जांच को और अधिक सशक्त बनाएंगे। इस हेतु बिलासपुर यूनिवर्सिटी से करार कर एम.एस.सी इन फोरेंसिक की पढ़ाई हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं। नवीन कानून में संगठित अपराध, आतंकवाद को परिभाषित किया गया है एवं माब लिंचिंग एवं अनाचार के मामलों में मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। उद्बोधन के अंत में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय को बधाई दी गई।
    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कानून में संशोधन हेतु गठित समिति के अध्यक्ष प्रो. रणबीर सिंह ने अपने उद्बोधन में नवीन कानूनों के ड्राफ्ट तैयार करने एवं इसे लागू कराने के सबंध में उपस्थित अधिकारियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा नवीन कानूनों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से उनकी जिज्ञासा के सवालों का उत्तर एवं परिचर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ‘छत्तीसगढ़ देश का प्रथम राज्य है, जिसने पुलिस अधिकारियों के क्षमता निर्माण एवं प्रशिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज यह एम.ओ.यू. पर करार किया है।’
    इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत भाषण में पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ श्री अशोक जुनेजा ने कहा कि भारत की संसद द्वारा पारित किये गये 3 नवीन कानून जो दिनांक 01 जुलाई, 2024 से पूरे देश में लागू हो रहे हैं। इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिल्ली एवं चंडीगढ़ द्वारा किये जा रहे कार्य का अध्ययन एवं अवलोकन कर देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों से चर्चा कर प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है। नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण व साफ्टवेयर/हार्डवेयर अपग्रेडेशन पर होने वाले व्यय का आंकलन कर शासन को बजट प्रस्ताव, नवीन कानून के आवश्यकता अनुरूप महिला विवेचकों के पद एवं अन्य प्रस्ताव, ‘विटनेश प्रोटेक्शन स्कीम’ का ड्राफ्ट एवं रीडिंग मटेरियल तैयार किया गया। जनमानस को नवीन कानून के बारे में जागरूक करने हेतु ‘गणतंत्र दिवस परेड स्थल’ पर विभिन्न पोस्टर, पाम्पलेट एवं झांकी तैयार कर प्रदर्शित की गई। जिला स्तर पर नवीन कानूनों के प्रति जागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा।
    कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथि कुलपति, हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रो.(डा.) व्ही.सी. विवेकानंदन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस और एच.एन.एल.यू. के बीच आज जो करार हुआ है। वह पुलिस अधिकारियों को नये कानूनों के संदर्भ में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारें में व्यापक रूप से बताया।
    इस अवसर अपर मुख्य सचिव (गृह) श्री मनोज पिंगुआ, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता, श्री एस.आर.पी.कल्लूरी, श्री पवन देव श्री प्रदीप गुप्ता, श्री विवेकानंद, श्री अमित कुमार एवं पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहें। मंच संचालन उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती पारूल माथुर द्वारा किया गया।

  • मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- मुख्यमंत्री श्री साय

    मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- मुख्यमंत्री श्री साय

    सिंधी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री का किया गया अभिनंदन

    मुख्यमंत्री ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के श्री अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की ।

    अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि
    भारत-पाकिस्तान के विभाजन का सबसे ज्यादा दंश सिंधी समाज ने ही झेला है। देश को आगे बढाने में सिंधी समाज का बहुमूल्य योगदान है। चाहे व्यापार का क्षेत्र हो या राष्ट्र भक्ति की बात हो। सिंधी समाज हमेशा अग्रणी रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच है कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है। भारत फिर से सोने की चिड़िया बने। एक विकसित भारत का निर्माण हो। दस वर्षों के मोदी जी के प्रयास से हमारा देश आर्थिक सेक्टर में 11वें स्थान से पांचवे स्थान आ गया है। आने वाले 5 साल में देश को आर्थिक क्षेत्र में तीसरे स्थान पर लाना है। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है। विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ बनाना जरूरी है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए आप सभी के व्यापार को भी विकसित व्यापार बनाना जरूरी है। सभी के सहयोग से विकसित छत्तीसगढ़ बनेगा, इसमें सिंधी समाज की बड़ी भूमिका होगी।

    कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार बने अभी ढाई महीने हुए हैं। मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में सरकार कदम बढ़ा चुकी है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास का निर्णय पहली कैबिनेट में लिया गया। बहुत जल्द गरीबों का पक्का मकान बनना शुरू हो जाएगा। 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रुपये 25 दिसंबर को हम दे चुके हैं। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान की खरीदी की गई है। इस साल बंपर धान की खरीदी हुई है। एक लाख 47 हज़ार मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है ।  24 लाख 72 हजार किसानों ने धान बेचा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 14 हजार बहनों का फॉर्म वैध पाया गया है। जल्द ही एक हज़ार रुपये की पहली किश्त उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे वो हम उठाएंगे।

    इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी, श्री राजू जगदीश, श्री अमर परवानी, श्री अमित चिमनानी सहित प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!