Author: admin

  • मूक-बधिर युवक को हैवानों द्वारा ज़िंदा जला दिया जाने का अंदेशा

    मूक-बधिर युवक को हैवानों द्वारा ज़िंदा जला दिया जाने का अंदेशा

    मूक-बधिर युवक को हैवानों द्वारा ज़िंदा जला दिया जाने का अंदेशा

    Neerajneeraad

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    पत्थलगांव। चर्चा के अनुसार जशपुर जिले के पत्थलगांव में 24 साल के मूक-बधिर युवक को हैवानों ने पेट्रोल डालकर ज़िंदा जला देने का मामला सामने आ रहा है।मूक-बधिर युवक गंभीर हालत में रायपुर में भर्ती है। युवक का नाम पत्थलगांव के ग्राम बूढ़ाडांड बंगला पारा निवासी प्रेम साय राठिया है जिसके पिता भरत राठिया के निधन पश्चात उसकी मां उसका भरन पोषण कर रही थी। खबर है कि नजदीकी ग्राम डुडूंगजोर में शुक्रवार की रात नाटक कार्यक्रम को देखने गए मूक-बधिर युवक प्रेम की सुबह डुडूंगजोर गांव में ही संदिग्ध हालत में पूरा शरीर जला हुआ सड़क किनारे पड़ा मिला था। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में गंभीर हालत में उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया जहां से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया बतादे की उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर से रायपुर रेफर कर दिया गया है जहां उसका इलाज जारी है। गांव में चर्चा है की मुख बधिर युवक की नाटक देखने के दौरान गांव के ही कुछ लड़कों से विवाद हो गया जिसके बाद लड़कों द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया होगा। बहरहाल घायल के मुख बधिर होने की स्थिति में मामले की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल सका है हालांकि मुख बधिर युवक का शरीर जिस तरह से पूरी तरह जला है शरीर पर पेट्रोल डालकर जलाए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। दूसरी तरफ घायल की नाजुक स्थिति में इलाज के लिए दौड़ भाग कर रहे परिजन भी इस मामले में किसी प्रकार की छानबीन नहीं कर सके है उनका पूरा ध्यान बच्चे की जान बचाने में है, स्थिति संभलते ही परिजन इस मामले में पतासाजी कर कारवाई हेतु शिकायत दे सकते है।फिलहाल अस्पताल की तस्दीक पर पत्थलगांव पुलिस में युवक के जले जाने से इलाज की सूचना दर्ज की गई है। मुख बधिर युवक का पूरा शरीर कैसे जला यह जांच का विषय है युवक जब जल रहा था तो गांव के लोग कहा थे। गंभीरता से पूछताछ एवं जांच पड़ताल में इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।neeraj,harit,

  • इस विवाद ने कभी विधायक रामपुकार सिंह को आने से रोका तो अब विधायक गोमती साय भी नहीं पहुंची,, जाने क्या है मामला

    इस विवाद ने कभी विधायक रामपुकार सिंह को आने से रोका तो अब विधायक गोमती साय भी नहीं पहुंची,, जाने क्या है मामला

    महासभा पर लगी रोक ,भड़के लोगों ने दोहरे पंजीयन कराने का लिया निर्णय

    Neerajneeraad

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    जशपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश के महाकुल यादव समाज सेवा समिति का विवाद कुछ सालों से खुलकर सामने आ गया है समिति के सदस्यों के मध्य उपजे विवाद की स्थिति यह हो चुकी है कि बार-बार महासभा के आयोजन पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर आयोजन पर रोक लग जाता है।वर्ष 2022 में जहां महासभा के आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर तत्कालीन विधायक रामपुकार सिंह को आमंत्रित किया गया था लेकिन उनके मध्य उपजे विवाद की वजह से रामपुकार सिंह शामिल नहीं हो सके वही इस वर्ष 19 अक्तूबर को आयोजित महासभा में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय को आमंत्रित किया गया था परंतु इस बार भी महासभा के विवाद की वजह से विधायक गोमती से शामिल नहीं हो सकी। इसके बाद महासभा का विवाद को लेकर आमजन चर्चा व्याप्त है। बता दे कि महासभा का पंजीयन क्रमांक 122201947148 है जिसके प्रदेशाध्यक्ष गणेश यादव प्रांताध्यक्ष डमरूधर यादव समेत अनेकों सदस्य शामिल है। पूरे के वर्षों में आयोजित महासभा में विवाद ईतना बढ़ गया था कि पुलिस एवं प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ गया था इस बार भी यही स्थिति निर्मित होने लगी थी। अब महासभा में दो फाड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    बता दे कि जशपुर जिले के पत्थलगांव लाखझार में स्थित केंद्रीय भवन प्रांगण लाखझार में 19/10/24 को महासभा होना था, जिसे महाकुल यादव समाज सेवा समिति सोसाइटी के अध्यक्ष गणेश यादव के द्धारा जिला प्रशासन को आवेदन देकर रोक लगा दिया गया जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भड़क गए और बैठक आयोजित कर दोहरे पंजीयन कराने का निर्णय ले लिया,उपस्थित लोगो द्वारा दोहरे पंजीयन कराने की ज़िम्मेदारी के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश में समाज का नेतृत्व हेतु तीन लोगों का चयन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के पद हेतु श्री डमरूधर यादव , प्रदेश महासचिव पद हेतु श्री टी.आर. बारीक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष पद हेतु डाँ॰ करूँणा यादव का सर्व सहमति पर चयन किया गया प्रदेश के अन्य पदों का चयन एवं विस्तार पंजीयन की कार्यवाही उपरांत महासभा आयोजन कर किये जाने का निर्णय लिया गया। बहरहाल महासभा को लेकर उपजे विवाद में एक पक्ष द्वारा दोहरे पंजीयन करने के निर्णय के बाद दूसरा पक्ष क्या कदम उठाता है यह देखना लाजमी होगा।neeraj,harit,

  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जताया आभार

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जताया आभार

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जताया आभार

     

     *साकार करेगें दिलीप सिंह जूदेव के सपने का विकसित व आत्मनिर्भर जशपुर: मुख्यमंत्री श्री साय*

    Neerajneera

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

        जशपुरनगर, 19 अक्टूबर 2024/ जशपुर को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने के अनुरूप आत्मनिर्भर और विकसित जिला बनाना है। इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। बीते 10 माह में सरकार ने जशपुर में मेडिकल कालेज,400 मेगावाट विद्युत सब स्टेशन,भारतमाला और फोरलेन हाई स्पीड नेशनल हाईवे जैसे बड़े विकास कार्य की घोषणा करके बजट भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव से चर्चा करते हुए कही। श्रीमती जूदेव आयोग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सीएम श्री साय का आभार जताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का लक्ष्य महिलाओं कोआर्थिक,सामाजिक और शैक्षणिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य महिला आयोग महिलाओं के हितों के संरक्षण में मजबूत भूमिका निभाएगी।

         प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए महिला आयोग सक्रिय भूमिका निभाएगी। इसके लिए उनकी प्राथमिकता चिकित्सालय,जेल जेैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों में महिलाओं की स्थिति की वास्तविकता को जांचना व परखना रहेगा। ताकि उनके अधिकारों की रक्षा सरकार के मंशा के अनुरूप हो सके। इस दौरान उनके साथ सुनील गुप्ता,ओम प्रकाश सिन्हा,डीडीसी उमा सिंह,सुनीता रोशन,मुन्नी गुप्ता,कमला निराला,रंजना तिडू,आकाश गुप्ता,राजेश सिन्हा,अमित साय,अभिषेक गुप्ता,विक्रांत कश्यप,सूरज सिंह,प्रकाश गुप्ता,विजय गुप्ता भी थे।neeraj,harit,

  • अब किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, आपके साथ हमेशा खड़ी है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    दिवंगत शिक्षक पंचायत के परिजनों को लम्बे संघर्ष यात्रा का मिला सुखद परिणाम

     

    मुख्यमंत्री ने निभाया बहनों से किया वादा

     

    कैबिनेट के हालिया निर्णय से दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रितों को मिल सकेगी अनुकम्पा नियुक्ति

     

    रायपुर 19 अक्टूबर 2024

     

    हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारी पीड़ा समझी और बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रितों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने ग़जमाला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।

     

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्णय लिया गया था। दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे थे।

  • जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव का निलंबन तत्काल रद्द करे सरकार….  शिक्षको पर दबाव व दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं…. संचालनालय का करेंगे अनिश्चितकालीन घेराव – “छग प्रधान पाठक मंच”

    जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव का निलंबन तत्काल रद्द करे सरकार…. शिक्षको पर दबाव व दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं…. संचालनालय का करेंगे अनिश्चितकालीन घेराव – “छग प्रधान पाठक मंच”

    जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव का निलंबन तत्काल रद्द करे सरकार….

    शिक्षको पर दबाव व दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं…. संचालनालय का करेंगे अनिश्चितकालीन घेराव – “छग प्रधान पाठक मंच”

    neeraj,harit,

    रायपुर //-

          “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि नित्यानंद यादव कोरबा जिले में “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ” के जिला अध्यक्ष हैं।

             संगठन के जिला अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने सरकार के इस फैसले का आलोचना किया था कि राज्य सरकार द्वारा समय समय पर महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता नहीं बढ़ाया जा रहा था।

          चूंकि विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 के पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को “मोदी की गारंटी” नाम देते हुए प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों से स्पष्ट तौर पर यह वादा किया है कि केंद्र सरकार द्वारा जब-जब केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं उनके गृह भाड़ा भत्ते में वृद्धि होगी तब तक राज्य सरकार द्वारा भी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं गृह भाड़े भत्ते में वृद्धि की जाएगी।

            परंतु विगत नवंबर 2023 से सरकार बनने के बाद यह देखा जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाए जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा डीए में वृद्धि नहीं किया जा रहा था।

          अब जब डीए बढ़ाया गया तब इसी विषय पर कोरबा जिला अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। ऐसे में एक संगठन के पदाधिकारी पर सरकार के गलत नीतियों के विरोध में आलोचना को लेकर निलंबन की कार्रवाई करना। यह किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

            “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” ने राज्य सरकार से मांग की है कि कोरबा जिला अध्यक्ष नित्यानंद राय का निलंबन तत्काल रद्द किया जाए। यदि निलंबन तत्काल रद्द नहीं किया गया तो लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर का विभिन्न शिक्षक संगठनों के साझा मंच के द्वारा अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। 

           प्रदेश में कर्मचारियों की प्रताड़ना अथवा सरकार के गलत नीतियों का विरोध करने पर किसी भी कर्मचारी या संगठन के पदाधिकारीयो पर सरकार द्वारा दबाव पूर्वक कार्रवाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

             “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल….. …….रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक, राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से कोरबा जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव का निलंबन मूलतः अविलंब रद्द करने की मांग की है। अन्यथा संचालनालय का घेराव किया जाएगा।neeraj,harit,

  • ट्रिपल सवार बाइक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, मां समेत दुधमुंहा बच्चा गंभीर ; हादसे के बाद बाइक सवार आरोपी हुए फरार

    ट्रिपल सवार बाइक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, मां समेत दुधमुंहा बच्चा गंभीर ; हादसे के बाद बाइक सवार आरोपी हुए फरार

    ट्रिपल सवार बाइक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, मां समेत दुधमुंहा बच्चा गंभीर ; हादसे के बाद बाइक सवार आरोपी हुए फरार

    Neerajneera

    नीरज गुप्ता संपादक
    MO NO- 9340278996,9406168350

    पत्थलगांव। शुक्रवार को शहर के नजदीक कटंगतरई और तिलडेगा के रास्ते में कटंगतरई चौक के समीप एक ट्रिपल सवार बाइक चालक ने सामने से जा रहे बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बाइक चालक तिलडेगा निवासी इसराइल बड़ा समेत उसकी पत्नी अनीता और गोद में दुधमुंहा बच्चा घायल हो गया।बताया जा रहा है कि आरोपी बाइक सवार नजदीकी ग्राम गणपत पुर क्षेत्र के थे और इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वे बाइक क्रमांक सीजी 13 ए एम 5069 को छोड़ फरार हो गए।neeraj,harit,

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती इरा झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती इरा झा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री साय ने कहा है कि उन्होंने देश के अनेक प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया, उनका निधन पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

  • सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है लघु उद्योग भारती – मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, लघु उद्योग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंघानिया, लघु उद्योग भारती के म.प्र. अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता के विकास और प्रदेश में नये निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा सम्मेलन का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है। देश में इस संगठन की करीब 1000 इकाईयां और 65000 सदस्य होना सचमुच गौरव की बात है। सरगुजा और बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में भी संगठन ने अपना विस्तार किया है। इससे निश्चित ही इन क्षेत्रों में भी लघु और सूक्ष्म उद्योगों को ताकत मिल रही है और उद्यमिता का विकास हो रहा है। हमारे प्रदेश में खनिज सम्पदा का भंडार है। यहां का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में मेहनतकश किसान है, इसलिए छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां पर उद्योग की बहुत अच्छी संभावना है।

  • मुख्यमंत्री श्री साय आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज यहां नवा रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित आईएफएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में आयोजित 27 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे देश भर से आए वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विभिन्न प्रदेशों से हमारे वन विभाग के अधिकारीगण जो बतौर खिलाड़ी आये हैं उन सभी का छत्तीसगढ़ प्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर का यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का हमारे छत्तीसगढ़ में आयोजन हुआ है। इसके लिए मैं केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और पूरे विभाग को आभार देता हूँ। मैं उम्मीद करता हूँ कि छत्तीसगढ़ में आकर आप सभी को बहुत अच्छा लगा होगा। छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है। यहां पर 44% वन है और कई जलप्रपात और गुफाओं सहित अनेक दर्शनीय स्थल हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से हमारे देशभर के आईएफएस अधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के जितने खिलाड़ी हैं सबसे मिलने का यह अवसर यहां पर मिला है।

  • राजधानी के महामाया मंदिर में 21 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 

    राजधानी के महामाया मंदिर में 21 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 

    राजधानी के महामाया मंदिर में 21 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 

    भगवान की विशेष कृपा से जीव को सत्संग का सौभाग्य प्राप्त होता हैः स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज

    रायपुर। श्रीरामलला सदन, देवस्थान ट्रस्ट रामकोट, अयोध्या के अध्यक्ष स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की गंगा बह रही है। ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा का आयोजन शाम तीन बजे से सात बजे तक किया गया है। श्रीमद्भागवत कथा 21 अक्टूबर तक स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से श्रवण लाभ प्राप्त किया जा सकता है। 

     

    चौथे दिन शुक्रवार को स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज ने भगवान की पावन चर्चा की शुरूआत भगवान नाम के संकीर्तन से कथा अनुष्ठान की शुरूआत की। जब भगवान की विशेष कृपा होती है तो जीव को सत्संग का सौभाग्य प्राप्त होता है। संस्कृत चक्र में जीव के भ्रमण को देखकर, अपने कर्मों के परिणाम स्वरूप विविध योनियों में दुख को पाते देखकर भगवान के हृदय में जब करुणा उत्पन्न होती है तो भगवान ऐसी कृपा करते हैं कि उस जीव को सत्संग मिले और सत्संग में आकर भगवान की लीला को सुनकर, भगवान ही सार तत्व हैं को समझकर और भगवान का अनुगत होकर भक्ति के पथ पर चल पड़े और परम कल्याण को प्राप्त करे, यही भगवान की परम कृपा है। बिना सत्संग और बिना भगवान की कथा के भगवत तत्व और परमात्म तत्व को कोई जान नहीं सकता है। परम तत्व को कोई नहीं जान सकता है।

     

    स्वामी श्री ने कहा कि वेद भगवान ने कहा कि पहले सुनने का अभ्यास करना चाहिए। अगर सुनने का अभ्यास कर लिया तो आगे सबकुछ हो जाएगा। चार घंटे अगर सावधान होकर श्रवण करें और एक एक शब्दों पर विचार करें तो यही श्रवण विधि और यही श्रवण भक्ति है। अगर भगवान की कथा में अनुराग हो जाए तो यह समझना चाहिए कि भक्ति जीवन में आ गई है।

     

    देवर्षि नारद जी भक्ति की चर्चा करते हुए स्वामी श्री ने कहा कि देवर्षि ने भक्ति के लक्षण में महर्षि गर्ग के मत का वर्णनन करते हुए कहा है कि भगवान की कथा में प्रीति उत्पन्न हो जाए यही भक्ति है। भगवान की कथा में प्रीति उत्पन्न होना यह जीवन की बड़ी उपलब्धि है। फिर जीव को सब कुछ प्राप्त हो जाता है।

    जीवन में श्रवण भक्ति का महत्व

    श्रवण के बाद कीर्तन, स्मरण, पाद सेवन, अर्चन, वंदन, दास्य, सख्य एवं आत्मनिवेदन इसके बाद आगे भक्ति के जो स्वरूप हैं वह सब जीवन में स्वतः प्राप्त हो जाते हैं अगर श्रवण भक्ति जीवन मंदिर है।neeraj,harit,

error: Content is protected !!