Chhattisgarh

जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव का निलंबन तत्काल रद्द करे सरकार…. शिक्षको पर दबाव व दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं…. संचालनालय का करेंगे अनिश्चितकालीन घेराव – “छग प्रधान पाठक मंच”

जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव का निलंबन तत्काल रद्द करे सरकार….

शिक्षको पर दबाव व दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं…. संचालनालय का करेंगे अनिश्चितकालीन घेराव – “छग प्रधान पाठक मंच”

neeraj,harit,

रायपुर //-

      “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि नित्यानंद यादव कोरबा जिले में “छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ” के जिला अध्यक्ष हैं।

         संगठन के जिला अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने सरकार के इस फैसले का आलोचना किया था कि राज्य सरकार द्वारा समय समय पर महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता नहीं बढ़ाया जा रहा था।

      चूंकि विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 के पूर्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ ने अपने चुनावी घोषणा पत्र को “मोदी की गारंटी” नाम देते हुए प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों से स्पष्ट तौर पर यह वादा किया है कि केंद्र सरकार द्वारा जब-जब केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं उनके गृह भाड़ा भत्ते में वृद्धि होगी तब तक राज्य सरकार द्वारा भी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते एवं गृह भाड़े भत्ते में वृद्धि की जाएगी।

        परंतु विगत नवंबर 2023 से सरकार बनने के बाद यह देखा जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाए जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा डीए में वृद्धि नहीं किया जा रहा था।

      अब जब डीए बढ़ाया गया तब इसी विषय पर कोरबा जिला अध्यक्ष नित्यानंद राय ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है। ऐसे में एक संगठन के पदाधिकारी पर सरकार के गलत नीतियों के विरोध में आलोचना को लेकर निलंबन की कार्रवाई करना। यह किसी भी सूरत में उचित नहीं है।

        “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” ने राज्य सरकार से मांग की है कि कोरबा जिला अध्यक्ष नित्यानंद राय का निलंबन तत्काल रद्द किया जाए। यदि निलंबन तत्काल रद्द नहीं किया गया तो लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर का विभिन्न शिक्षक संगठनों के साझा मंच के द्वारा अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। 

       प्रदेश में कर्मचारियों की प्रताड़ना अथवा सरकार के गलत नीतियों का विरोध करने पर किसी भी कर्मचारी या संगठन के पदाधिकारीयो पर सरकार द्वारा दबाव पूर्वक कार्रवाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

         “छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल….. …….रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक, राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से कोरबा जिलाध्यक्ष नित्यानंद यादव का निलंबन मूलतः अविलंब रद्द करने की मांग की है। अन्यथा संचालनालय का घेराव किया जाएगा।neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!