
जशपुर, 24 मई 2025। जशपुर जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा मंडल महादेवडाँड़ द्वारा माता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और सेवा भाव से किया गया। इस अवसर पर सरई पानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर जयंती मनाई गई।कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक कार्यों, न्यायप्रियता और जनकल्याण के कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि माता अहिल्याबाई नारी शक्ति और सेवा भाव की प्रतीक थीं, जिनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं।मुख्य अतिथियों की उपस्थितिइस कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:कृष्णा यादव – पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्षनीलाम्बर चौहान – घोघर शक्ति केंद्र प्रभारीराम साय राम – एससी मोर्चा अध्यक्षउमेश गुप्ता – मंडल मंत्रीसभी बूथ अध्यक्षगण – आनंद राम, रामभगत राम, रामप्रवेश पाठकतथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, स्वच्छता और जनजागरण की भावना को प्रबल करना था। मंदिर परिसर की स्वच्छता कर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सेवा और सम्मान का संदेश दिया।सार्वजनिक संदेशमंडल अध्यक्ष प्रतीक प्रकाश सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे माता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों को अपनाएं और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान दें।