National

कांसाबेल के ग्राम पुसरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुवे विधायक गोमती और सालिक साय

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

कांसाबेल के ग्राम पुसरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में हजारों लाभार्थियों ने हिस्सा लिया इस दौरान भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीप सदस्य सालिक साय ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुवे कहा की आप सभी ने पत्थलगांव में भाजपा को जिताकर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाई।सालिक ने सभी को आत्मनिर्भर भारत में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दीं।

विधायक गोमती साय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शब्द बहुत बड़ा है हमारा भारत अभी विकासशील देश है भारत को विकसित बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है।आपके क्षेत्र का विकास का संकल्प विष्णुदेव साय की सरकार ने लिया है श्रीमती गोमती साय ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस दौरान भाजपा नेता तुलसी कौशिक ने ग्राम पुसरा में हुवे चकबंदी के दौरान आधी अधूरी होने के संबंध की जानकारी से अवगत कराते हुए चकबंदी सुधार करने की आवश्यकता बताई।इस दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीप सदस्य सालिक साय, तुलसी कौशिक,मंडल महामंत्री अंकित बंसल, सुनील गर्ग,कमलेश बंसल,जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, कुंदन शर्मा,चंदन शर्मा,सुभाष अग्रवाल, धर्मपाल अग्रवाल,गणेश जैन,सुदाम पंडा, घनश्याम अग्रवाल,राजेश चौहान,बालेश्वर पैंकरा, नरेश यादव,सुरेश साहू,गजेंद्र साय,विजय साय,ईश्वर नाथ साय,खगेंद्र साय,अरविंद समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!