
पत्थलगांव। सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बंदियाखार (पत्थलगांव) में तीन दिवसीय स्काउट्स एवं गाइड्स शिविर का भव्य और सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्काउट्स आंदोलन के जन्मदाता लॉर्ड बिडेन पॉवेल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ।इस शिविर में हॉली क्रॉस हायर सेकेंडरी विद्यालय से 60, प्रकाश हायर सेकेंडरी विद्यालय से 40 तथा सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय से 150—कुल 250 स्काउट्स, गाइड्स और कब-बुलबुल शामिल हुए।

शिविर का संचालन फादर महंत एक्का के नेतृत्व में किया गया। तीन दिनों तक प्रतिभागियों को स्काउट्स एवं गाइड्स की विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया,

जिसमें—हर परिस्थिति में तत्पर रहना और अनुशासन बनाए रखना,समाज व देशहित में सेवा कार्य करना,प्रकृति-प्रेमी बनकर जीवन जीना,दैनिक जीवन में उपयोगी वस्तुओं का विवेकपूर्ण सदुपयोग—जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँशिविर के समापन अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए।

स्काउट्स, गाइड्स और कब-बुलबुल ने देशभक्ति गीत, कविताएँ और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं जोखिम भरे मानव पिरामिड ने सभी को रोमांचित किया।

शिविर परिसर में सुंदर व सुव्यवस्थित टेंट सज्जा भी आकर्षण का केंद्र रही।इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर पुष्पा एक्का, श्री धनुराम यादव, श्री नित्यानंद यादव, श्री नीलांबर यादव, श्री मुकेश यादव, फादर प्रीतम प्रकाश पन्ना, सर सचित जैतुन सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में सेंट जेवियर्स प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बंदियाखार (पत्थलगांव) के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।
