Kota-Updete:-विमला ने दो दिन से गुम तरूण सिंह सिदार को जंगलों के बीच से खोज निकाला।-

अत्यधिक शराब सेवन की ग्लानि से घर न जाकर दो दिनों से भूखा प्यासा अचेत अवस्था में पड़ा रहा तरुण सिंह सिदार।

**दिनांक:-21/02/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**कोटा/बेलगहना:-21-फरवरी 2026 को डांड-बछाली ग्राम से अरुण सिंग सिदार द्वारा बेलगहना चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसका चाचा तरुण सिदार/पिता कुंजराम सिदार उम्र 48 वर्ष निवासी डांड-बछाली 19-फरवरी की सुबह खेत जाने के नाम से निकला था..जो कि देर रात तक घर वापस नहीं आने पर 20- फरवरी को परिवार के लोगो द्वारा पतासाजी करने पर तरूण सिदार को घटना दिनांक को अपने अन्य साथी भक्तनारायण सूरज सिंह बलराम सिदार-शत्रुहन सिदार के साथ अंतिम बार तुलुफ के खेत में शराब पीते देखा गया।

परिजनों द्वारा किसी अनहोनी की आंशका व्यक्त करने पर बेलगहना चौंकी में गुम इंसान कायम करते हुए पुलिस विभाग के उच्च-अधिकारियों को अवगत कराया गया जिसके बाद विभागीय-अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से गुम इंसान को बरामद करने हेतु निर्देशित करने के बाद बेलगहना-पुलिस द्वारा घटना-स्थल पर जाकर पतासाजी की गई…गुम इंसान के साथियों से पूछताछ करने घटना दिनांक को नशे की हालत में होने की वजह से कुछ बता नहीं पा रहे थे..मौके पर पुलिस को तलाश के दौरान गुम इंसान तरूण सिंह का टोपी और चप्पल मौके पर बरामद हुआ.. जिस पर बेलगहना पुलिस ने बिलासपुर डॉग-स्क्वाड की मदद ली पुलिस डॉग विमला एवं डॉग हेन्डर मनोज साहू मौके पर पहुंचकर डॉग के द्वारा मौके से बरामद वस्तुओं को सूंघकर रास्ता सर्च करते हुये घटना स्थल से लगभग 10-किलोमीटर दूर पहाड़ बछाली के घने जंगलों में तरूण सिंह सिदार को जंगलों के बीच अचेत अवस्था में बरामद किया गया..गुम इंसान की प्राथमिक उपचार के बाद पूछताछ करने अत्यधिक नशे में होने की ग्लानि के वजह से दिनांक 19 फरवरी की रात से ही भूखे प्यासे जंगल में रहना बताया।**बेलगहना-पुलिस द्वारा पुलिस डॉग विमला की मदद से अचेत अवस्था में तरूण सिंह को बरामद किया..अगर तरूण सिंह को बरामद करने में थोड़ी सी भी देरी होती तो तरुण सिंह घने जंगल में भूख-प्यास अचेत अवस्था में होने की वजह से कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती थी..बिलासपुर पुलिस डॉग स्क्वाड की विमला की मदद से पुलिस ने पुर्व में भी अनेकों मामलों में सफलता हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *