Chhattisgarh

धान काटते समय गिरी आकाशीय बिजली,1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

धान काटते समय गिरी आकाशीय बिजली,1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

Neeraj neera ad

नीरज गुप्ता संपादक
MO NO- 9340278996,9406168350

पत्थलगांव –क्षेत्र में आकाशीय वज्रपात के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है पत्थलगांव के नजदीकी ग्राम उलकिया में धान काट रहे 4 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से 1 महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उलकिया के बरबहला पारा के लोग परिवार समेत घर से कुछ दूरी पर अपने धान के खेत में धान काटने गए हुए थे इस दौरान तेज बारिश से अचानक 4 लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने पर 1 महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने निजी वाहन से पत्थलगांव सिविल अस्पताल भर्ती कराया है। जहां चिकित्सको ने 1 महिला को मृत पाया मृतक महिला का नाम मनिता टोप्पो पति दलबीर टोप्पो उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं गाज की चपेट में आने से घायल हुवे 3 लोगों में दलबीर टोप्पो पिता दुल्ली टोप्पो 44 वर्ष, अंजू टोप्पो पिता पवन टोप्पो 15 वर्ष, अमोद किंडो पिता कमला किंडो 23 वर्ष है। neeraj,harit,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!