22 फ़रवरी को दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ टीम इंडिया ने इतना ख़राब खेल दिखाया कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रनों के हिसाब से उसके हिस्से सबसे बड़ी हार आई.टीम इंडिया पर अब दबाव होगा कि वे सुपर-8 के अगले दोनों मुक़ाबले न केवल जीते, बल्कि बेहतर रन रन के आधार पर जीते.
यही नहीं, नए संभावित समीकरणों में भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए दूसरी टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है.
भारत को अपने अगले दो मैच वेस्ट इंडीज़ और ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ खेलने हैं.ऐसे में अगर भारत अपने दोनों मैच जीतता है और दक्षिण अफ़्रीका भी अपने दोनों मैच जीत लेती है, तो टीम इंडिया के 4 अंक होंगे और दक्षिण अफ़्रीका के 6 अंक, जिसके साथ टीम इंडिया सेमी फ़ाइनल के लिए आसानी से क्वालिफ़ाई कर लेगी.अगर भारत को एक और हार मिली, तो उस पर वर्ल्ड कप से पूरी तरह से बाहर होने का ख़तरा है.
