
नवीन विधानसभा भवन में विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा को मजबूती देने वाला सर्वसमावेशी बजट प्रस्तुत किया गया। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा यह बजट सदन में रखा गया।यह बजट गांव, गरीब, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवा और उद्यमियों सहित समाज के हर वर्ग तथा हर क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास पर केंद्रित है। कृषि उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये, डेयरी समग्र योजना हेतु 90 करोड़ रुपये, पशुपालन एवं विद्युत पंपों के लिए बिजली सब्सिडी, तथा बागवानी मिशन के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही पाम ऑयल उत्पादन बढ़ाने और समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं।किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जशपुर दिनेश प्रसाद ने इस बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट किसानों के हित में दूरदर्शी और लाभकारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा आंकड़ों के संतुलन के साथ प्रस्तुत किए गए इस बजट के लिए आभार व्यक्त किया।
