जातिगत नाम और कहानी को लेकर फ़िल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का विरोध, जशपुर में सौंपा गया ज्ञापन

जशपुर।सर्व यादव समाज जिला जशपुर ने कथित फ़िल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के जातिगत नाम और जाति-आधारित कहानी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। समाज का कहना है कि यह फ़िल्म छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे भारतवर्ष में सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है।

इसी क्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रत्येक जिला कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा।जिला जशपुर में यह ज्ञापन सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री तपेश्वर सिंह यादव एवं युवा जिलाध्यक्ष श्री हरीश कुमार आरिक के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय जशपुर पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के साथ नरेंद्र मोदी तथा फ़िल्म निगम बोर्ड के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया।

समाज की ओर से बताया गया कि उक्त फ़िल्म आगामी 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है। फ़िल्म में यादव समाज की लड़की और अन्य समाज के लड़के की प्रेम कहानी को दर्शाया गया है, जिसे समाज ने आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है।इस दौरान समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में सर्व श्री महावीर यादव, बिशेश्वर यादव (जिलाध्यक्ष, मगधा यादव समाज जशपुर), मालू राम, मुकेश यादव, अमरनाथ यादव, ननकू राम यादव, उज्ज्वल यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

