लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में विदाई समारोह का भव्य आयोजन,सालिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की जमकर सराहना की

लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में विदाई समारोह का भव्य आयोजन,सालिक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की जमकर सराहना की

कुनकुरी। लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह (Farewell Party) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष परम सम्माननीय श्री सालिक साय जी उपस्थित रहे।

साथ ही लोयोला समुदाय कुनकुरी के प्रबंधक श्रद्धेय फा. जोसेफ मिंज, महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रद्धेय डॉ. फा. टेल्सफोर लकड़ा, उप प्राचार्य श्रद्धेय डॉ. फा. धरमकिशोर लकड़ा, डीन ऑफ साइंस श्रद्धेय डॉ. फा. इन्सन किडजो, सहायक प्राध्यापक श्रद्धेय डॉ. फा. अलेक्स सरयू लकड़ा एवं स्टाफ सचिव श्री चंद्रेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव, कुनकुरी के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अमित मिश्रा जी एवं मंडल मंत्री श्री अमन वर्मा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सालिक साय ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने एवं अपने महाविद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने जिले के माटी पुत्र एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में शिक्षा, युवाओं और विकास को नई दिशा मिली है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।

जूनियर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को यादगार बना दिया। विदाई के क्षणों में वातावरण भावुक हो उठा और सभी ने वरिष्ठ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *