100 लीटर मदिरा एवं 1000 किलो महुआ लाहन जब्त

100 लीटर मदिरा एवं 1000 किलो महुआ लाहन जब्त

राजनांदगांव जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग राजनांदगांव एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर कार्रवाई करते हुए भिलाई पावर हाउस, संतोषी पारा वार्ड क्रमांक 24, थाना भट्टी जिला दुर्ग निवासी आरोपी कौशल के कब्जे से 7.680 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी-विदेशी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा में एमसी डॉवेल्स नंबर 1 व्हिस्की, मैजिक मोमेंट, रॉयल चौलेंजर, देशी दारू मीठी सौंफ, फिरकी संत्री एवं सेवन स्टार पंच शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार ग्राम बरनालाकला नाला किनारे से 100 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल एवं ढाबों का नियमित निरीक्षण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *