
जशपुरनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग जशपुर के अधिकारियों की मनमानी अब नहीं चलेगी, कई वर्षों से राहगीरों को सड़क में धूल मिट्टी और कीचड़ का सामना करना पड़ रहा है। आम नागरिक अब बर्दाश्त नहीं करेगी। मैं अधिकारियों को आगाह कर रहा हूं कि वे ना भूले कि यह जशपुर है यहां के धुरंधर अभी जिंदा हैं। जरूरत पड़ी तो दल बल के साथ मुख्यालय अंबिकापुर में भी हल्ला बोलने से पीछे नहीं हटेंगे। उक्त बातें किरपा शंकर भगत पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कहीं हैं।लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्मों के बीच, यहां के आदिवासी नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर भगत ने कुनकुरी पत्थलगांव नेशनल हाईवे की दुर्दशा पर उग्र होते नजर आए हैं इनका कहना है कि, विभाग इस और ध्यान देकर जल्द से जल्द से कार्य पूर्ण काराए और क्षेत्र की जनता को हो रही असुविधा से निजात दिलाऐं, कृपा शंकर भगत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की यह स्थिति भारत में शायद ही और कहीं होगी जो वर्षों से कार्य हो रहे , मगर अब तक पूर्ण नहीं हो सकी विभाग को हम आगाह करते हैं की वह सजक हो जाए वरना वह दिन दूर नहीं जब राष्ट्रीय राजमार्ग के दफ्तरों में ताला लगा दिया जाएगा आगामी समय में सड़क को लेकर सभी विवाद और विरोध प्रदर्शन की जिम्मेदारी विभाग की होगी।
