सादगी और भक्ति भाव से सालिक साय ने जीता लोगों का दिल, अष्टप्रहरी नाम यज्ञ में हुए शामिल

पत्थलगांव। कुड़केल खजरी बेगापारा में आयोजित अखंड अष्टप्रहरी नाम यज्ञ में जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सादगीपूर्ण अंदाज में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान के श्री चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में उनकी सादगी और भक्तिभाव ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सालिक साय ने भजन-कीर्तन में शामिल होकर भक्तों के साथ मंडली में नामोच्चारण किया तथा परिक्रमा करते हुए श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। धार्मिक वातावरण में उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

उनकी सहजता और सरल व्यवहार की लोगों ने खूब सराहना की।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए कीर्तन मंडलियों ने भक्ति गीतों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यज्ञ में सरगुजा, रायगढ़ तथा उड़ीसा से भी कीर्तन मंडलियां शामिल हुईं।

आयोजन समिति कुड़केल बेंगापारा द्वारा सभी कीर्तन मंडलियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सालिक साय ने कहा कि अखंड अष्टप्रहरी नाम यज्ञ जैसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मकता, सद्भाव और संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कोलता समाज के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर सदावर्ती, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर भोई, सरगुजा संभाग महामंत्री सुरेन्द्र प्रधान, कोषाध्यक्ष साधु भोई सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *