होली मिलन में बड़े नेताओं की गैरहाजिरी पर सवाल, व्यस्तता या गुटबाजी?

कुनकुरी/जशपुर। सोमवार को कुनकुरी में आयोजित जिला कांग्रेस के होली मिलन समारोह में पार्टी के कई बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गई। आमतौर पर जिले के प्रमुख कार्यक्रम जशपुर में आयोजित होते रहे हैं, लेकिन इस बार कार्यक्रम कुनकुरी में रखा गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी तो रही, लेकिन कई बड़े चेहरे नजर नहीं आए।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

कार्यक्रम से पत्थलगांव से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सहित कुनकुरी से निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और प्रखर वक्ता विनयशील गुप्ता भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में नहीं दिखे, जिससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं सोशल मीडिया में सक्रिय मयंक शर्मा और दिनेश राय भी कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए। जशपुर से निलेश राजन, शशि सिंह, प्रदीप खेस और मुस्लिम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।इस मामले में जिला आईटी सेल अध्यक्ष नीरज पारीक ने कहा कि पार्टी के अंदर कुछ मनभेद जरूर हैं, लेकिन मतभेद नहीं हैं और सभी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष यू.डी. मिंज के नेतृत्व में एकजुट होकर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जीत के लिए काम करेंगे।हालांकि लगातार कार्यक्रमों में बड़े नेताओं की गैरमौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब यह साफ नहीं हो पाया है कि नेता अपनी व्यक्तिगत व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए या इसके पीछे पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी की कोई और वजह है। आने वाले समय में ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *