
पत्थलगांव । प्रशासनिक कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए तहसील कार्यालय पत्थलगांव में पदस्थ पटवारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव द्वारा के अनुसार कई पटवारियों को उनके वर्तमान हल्के से अन्य हल्कों में स्थानांतरित किया गया है।जारी आदेश के तहत विभिन्न पटवारी हल्का नंबरों में फेरबदल करते हुए नई पदस्थापना दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने और राजस्व कार्यों में सुविधा के उद्देश्य से की गई है।आदेश के अनुसार सभी संबंधित पटवारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जाएगा।

