सालिक की मौजूदगी में ठाकुर शोभासिंह कालेज में फूड फेस्टिवल का भव्य आयोजन

पत्थलगांव। ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर सालिक साय शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभाओं को मंच देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कहा कि फूड फेस्टिवल न केवल स्वाद का उत्सव है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखने का माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य श्री बी.के. राय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी प्रतिभा निखरती है।इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर श्री कांत, प्रो. टी.आर. पाटले, सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य आलोक गर्ग एवं भूषण वैष्णव, प्रो. अनुपमा प्रधान, डॉ. एस.के. मार्कण्डेय, प्रो. विक्रांत मोदी सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *