जशपुर: जशपुर नगर के वार्ड क्रमांक 12 (तिवारी कॉलोनी/दरबारी टोली) के निवासी इन दिनों गंभीर पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शिव प्रकाश तिवारी ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन के माध्यम से श्री तिवारी ने बताया कि वार्ड में तैनात कर्मचारी की कथित लापरवाही और नशाखोरी की आदतों के कारण जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। स्थानीय निवासियों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लापरवाही पर भड़के भाजपा नेताश्री तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “प्रदेश में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस सरकार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है।” उन्होंने नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनीभाजपा नेता ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि जलापूर्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और गैर-जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा इस पर कड़ी कार्रवाई के लिए शिव प्रकाश तिवारी द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया जाएगा।”
