Kota-Updete:-हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी जोर-शोर से हनुमंत-सेवा-समिति घरों प्रतिष्ठानों में ध्वज के साथ दिए बांट रही।

रामभक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव दीपोत्सव की तरह मनाने हनुमंत-सेवा समिति के सदस्यों का आह्वान।कोटाईनगर के प्रमुख हनुमान-मंदिर में आकर्षक-सजावट.

..समिति सहित प्रमुख मंदिरों में होगा विशाल भंडारे का आयोजन

दिनांक:-31/03/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा :-02-अप्रैल गुरुवार कोटा नगर में हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी नगर की हनुमंत सेवा समिति द्वारा अंजनी पुत्र मर्यादा पुरूषोत्तम सियावर रामचंद्र जी के परम-भक्त हनुमान जी के जन्मोत्सव की तैयारी पूरे जोर-शोर पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाने कोटा नगर के हर घरों हर प्रतिष्ठानों में हनुमान जी के ध्वज के साथ पांच दिए का वितरण करते हुए श्रद्धा-भक्ति के साथ अपने अपने घरों अपने प्रतिष्ठानों में दिए जलाने का आह्वान कर रही है।

हनुमान-जन्मोत्सव दीपोत्सव की तरह मनाने हनुमंत-सेवा समिति के सदस्यों का आह्वान।**हनुमान-जन्मोत्सव से पूर्व हनुमंत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा कोटा नगर के हनुमान भक्तों से हनुमान जी के जन्मोत्सव को दीपउत्सव की तरह पूरे धूमधाम से मनाने आह्वान करते हुए पूरे कोटा नगर में भ्रमण कर रही है समिति के सदस्यों द्वारा हाथों में ध्वज लिए साथ में दिए वितरण करने के दौरान स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, हनुमंत सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य को नगर में काफी सराहा जा रहा है

.हनुमान जन्मोत्सव नगर के सनातन धर्मावलंबियों के बीच एक धार्मिक एकता और आस्था का प्रमुख केंद्र बिंदु बनते जा रहा है।**हनुमंत-सेवा समिति के प्रमुख सदस्यों में संजय तुलस्यान व सूरज गुप्ता नें बताया कि हमारी हनुमंत सेवा समिति द्वारा हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव दीप उत्सव की तरह मनानें के लिए पूरे नगर में पांच दिए और ध्वज का वितरण घरों के साथ प्रतिष्ठानों में जाकर किया जा रहा है..नगर के सभी हनुमान भक्तों से अनुरोध है कि 02 अप्रैल गुरूवार को शाम सात बजे अपने अपने घरों अपने प्रतिष्ठानों में दीप अवश्य जलाएं और इस पर्व को धूमधाम से मनाएं l**इस पुनीत कार्य में डा.छेदीलाल गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामनारायण तिवारी, संजय तुलस्यान, प्रकाश दुबे,:हेमंत शर्मा, ऋषि ठाकुर, सूरज गुप्ता, कुलदीप शर्मा, मनीष मुखर्जी,चैतेश सोलंकी,विवेक गुप्ता, रामनारायण नंदू यादव, श्याम गुप्ता, शिशिर सोनी, गौरव आदित्य, मोनल गुप्ता, कान्हा जयसवाल, राघव गुप्ता, संतोष श्रीवास शिवतराई, संजय सोनी, रामचंद्र गुप्ता, संतोष बरेठ, ईश्वर, विजय रजक सहित हनुमान भक्त इस पुनीत कार्य में लगे हुए है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *