ग्राम-वासियों के साहस ने अपराधियों के हौसले किए पस्त मोटरसाइकिल छोड़ भाग खड़े हुए आरोपी।अपराध-पंजीबद्ध करने के चन्द घंटों में ही दोनों आरोपी को बेलगहना ने हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।
दिनांक:-03/04/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।कोटा/बेलगहना:-01-अप्रैल की रात गनियारी हॉस्पिटल से मरीज को भर्ती कराकर अपनी कार से वापस अपने ग्राम विचारपुर लौट रहे हरिल साथ टोप्पों, निलिमा तिर्की एवं रामप्यारी तिर्की को रात करीब 10:30 बजे बेलगहना से कोनचरा मार्ग में पड़ने वाले सुनसान जंगल में नीलगिरी प्लाट के पास घात लगाए बैठे बिना नंबर की मोटर सायकल पर सवार दो लुटेरे चाकू की नोक पर रास्ता रोक लूटपाट करने नियत से हड़बड़ाए चालक हरिल साय द्वारा अपनी कार को साईड से तेजी से निकाल कर ले भागने लगा..

जिसके बाद फिल्मी अंदाज में मोटरसायकल सवारो द्वारा कार का पीछा करते हुये लगभग 07 किलोमीटर दूर ग्राम विचारपुर में रोककर कार सवार हरिल साय, निलिमा एवं रामप्यारी तिर्की को चाकू दिखलाकर जान से मारने की धमकी देते हुये लूट का प्रयास करने लगे इसी दौरान वहां पर कुछ ग्रामवासियों के आ जाने पर लुटेरे आरोपी गण भाग खड़े हुए भागते हुये आरोपियों ने अपनी बिना नंबर की मोटरसायकल घटना स्थल पर ही छोड़ दी।**अपराध पंजीबद्ध के चन्दघंटों में ही दोनों आरोपी बेलगहना-पुलिस के हत्थे चढ़े:—**उक्त घटना के संबंध में पीड़ितों के द्वारा भयवश एवं रात्रि होने से चौकी में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई..02-अप्रैल को प्रार्थी हरिल साय टोप्पों पिता स्व. अमरसाय टोप्पो उम्र 32 वर्ष साकिन विचारपुर की रिपोर्ट पर बेलगहना पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध दर्ज करते हुए अपने वरिष्ठ आला अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश के बाद बेलगहना चौंकी प्रभारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी करने के चंद घण्टों में ही मामले के दोनों आरोपी 01- सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय/पिता राहुल पाण्डेय उम्र 20 वर्ष साकिन गंगानगर बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग.02-राजकुमार पोर्त उर्फ सोनू पिता/चुन्नीलाल पोर्ते उम्र 20 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने जुर्म करना स्वीकार किया..प्रकरण में आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय से एक खंजरनुमा धारदार काले रंग का चाकू एवं आरोपी राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू से एक स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू कुल दो नग धारदार चाकू जप्त कर गिरफ्तार करते हुए अप/कमांक 00/2026 धारा 296, 351 (3)312.126 (2)3 (5) बीएनएस एवं 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

ग्राम-वासियों के साहस से आरोपी घटना को अंजाम नहीं दे पाए:–**घटना के दौरान ग्राम-वासियों के साहस की भमिका सराहनीय रही जिसके कारण अपराधी कोई बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए मामले में गिरप्तार आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास भी रहा है आरोपी सिद्धान्त बलात्कार पाक्सो सहित आर्म्स एक्ट का भी आरोपी रहा है,उक्त पूरी कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, अंकित जायवाल, धीरज जायसवाल ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार सहित बेलगहना पुलिस स्टाफ की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
