Kota-Updete:-07-करोड़ 92 लाख की लागत से निर्माण कार्य ठेकेदार-द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य निरंतर-जारी।-सीसीरोड-साइड-होल्डर में मुरूम की जगह गोदाम का कचरा डाल रहा ठेकेदार..विभागीय अधिकारी नदारद या फिर मौन स्वीकृति।

**दिनांक:-05/04/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-07-करोड़ 92 लाख की लागत से मंडी गोदाम सहित सीसीरोड नाली निर्माण का ब्यौरा..

बड़े से बोर्ड में छोटे शब्दों में लिखावट..निर्माण कार्य की शुरुवात में ही हरितछत्तीसगढ़ ने गुणवत्ताहीन-निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार की कार्यशैली के साथ विभागीय-अधिकारियों भूमिका पर सवाल उठाते हुए खबर प्रकाशन की थी..पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडी गोदाम निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार की मौजूदा सत्ता के करीबी होने के कारण विभागीय अधिकारी भी ठेकेदार को खुली छूट दिए हुए है..?जैसा करना है करो जैसा बनाना है..बनाओ कोई बोलने वाला नहीं कोई सवाल उठाने वाला नहीं..?संबंधित सभी विभागीय-अधिकारी ठेकेदार के सामने मौन साधे हाथ बांधे हुए खड़े दिखाई देते है..?

**ठेकेदार-द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य निरंतर-जारी।-

**भारी वाहनों के गोदाम तक आवाजाही के लिए गोदाम से लेकर मेन रोड तक ठेकेदार द्वारा सीसीरोड-निर्माण कराया जा चुका है..मगर सीसीरोड के साइड-होल्डर में मुरूम डालने जगह गोदाम के अंदर पहले से पड़े मलबा-कचरा डाल कर खानापूर्ति की जा रही है..ठेकेदार द्वारा इस दौरान मौके पर कोई भी विभागीय अधिकारी दिखाई नहीं दिया..इस बारे में जानकारी लेने के लिए हरित छत्तीसगढ़ ने विभागीय अधिकारी संजीव कुमार को फोन लगाया तो संजीव कुमार ने फोन रिसीव नहीं किया..इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं..कि विभागीय-अधिकारी गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य को लेकर कितने गंभीर है।**क्रमशः———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *