भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो, बस्ती चलो अभियान’ के तहत अंबाचुआ बूथ में कार्यक्रम आयोजित


कुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के तहत कुनकुरी ग्रामीण मंडल के अंबाचुआ बूथ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर भाजपा की रीति-नीति, विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर भाजयुमो कुनकुरी ग्रामीण अध्यक्ष विकास नाग, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष मयंक साहय, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अविनाश सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्राम के सम्मानित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें भाजपा के विकास कार्यों और चल रहे जनकल्याणकारी अभियानों के बारे में अवगत कराया तथा गांव के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करना और घर-घर तक सेवा पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर लोगों को योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *