पत्थलगांव में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ,16 से 30 अप्रैल तक की जा सकेगी सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना),

पत्थलगांव में जनगणना प्रशिक्षण शुरू

पत्थलगांव। जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम पत्थलगांव में प्रारंभ किया गया है। पत्थलगांव एसडीएम ऋतुराज सिंह बिसेन ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पत्थलगांव में आयोजित किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन दो पालियों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इस दौरान एसडीएम ने बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों द्वारा सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व-गणना) भी की जा सकेगी। इसके माध्यम से लोग ऑनलाइन ऐप के जरिए स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को ऑनलाइन जनगणना ऐप के सभी विकल्पों का गहन अध्ययन करने तथा फील्ड में जाकर सरल और सहज तरीके से जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनगणना का कार्य पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *