सोमवार को 11-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोटा सहित परियोजना-अधिकारी से की थी लिखित शिकायत।-

बुधवार को 17-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोटा सहित परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंप.. आरोपों को निराधार बताया।-
सेक्टर प्रभारी श्रीमती कीर्ति किरण नोर्गे मीडिया के सामने आकर आरोपों को बताया झूठा जांच पर भरोसा जताया।-
दिनांक:-15/04/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।* *कोटा/बेलगहना:-महिला एवं बाल विकास-परियोजना-कोटा अंतर्गत बेलगहना-सेक्टर की 11-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार 13-अप्रैल को अपने सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती कीर्ति किरण-नोर्गे की कार्यप्रणाली से आक्रोशित ब्लॉक-मुख्यालय पहुंचकर प्रशिक्षु-आईएएस एसडीएम-कोटा टी.अरविंद कुमार सहित विभागीय अधिकारी श्रीमती सुरुचि श्याम से मिलकर सेक्टर प्रभारी श्रीमती कीर्ति किरण मोंगरे द्वारा किए जा रहे हैं मानसिक प्रतांडना सहित विभागीय-भ्रष्टाचार से अवगत कराते हुए त्वरित-कार्रवाई की मांग की थी।
सेक्टर-प्रभारी के समर्थन में 16-आंगनबाड़ी-कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन:–

बुधवार 15 अप्रैल को 16- आंगनबाड़ी-महिला कार्यकर्ताओं ने बेलगहना-सेक्टर प्रभारी श्रीमती कीर्ति किरण-नोर्गे के समर्थन में ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम कोटा सहित परियोजना-अधिकारी श्रीमती सुरुचि श्याम को ज्ञापन सौंपकर आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताते हुए सेक्टर प्रभारी के द्वारा शासन-प्रशासन द्वारा दिए गए विभागीय-कार्य चाहे वह एसइआर हो मातृ-वंदन हो या फिर महतारी वंदन इ-केवायसी का कार्य हो अपने सेक्टर के दूरदराज अंचल में जाकर सही तरीके से क्रियान्वयन करती है सेक्टर के जिन 11-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर प्रभारी पर मानसिक प्रताड़ना सहित विभागीय भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है वो पूरी तरह से गलत है.निराधार है।**बेलगहना सेक्टर के 11-आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने अपने सेक्टर प्रभारी श्रीमती कीर्ति किरण-नोर्गे पर गंभीर आरोप लगाए गए वही बुधवार को उसी सेक्टर के 16-आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओ ने अपने सेक्टर प्रभारी के समर्थन में ज्ञापन सौंपकर आरोपों को निराधार बताया..अब दोनों पक्षों में कौन सही है कौन गलत ये तो प्रारंभिक जांच के सामने आने ने बाद पता चलेगा..फिलहाल वर्तमान एसडीएम-कोटा ने जांच के आदेश दे दिए हैं..आरोपों में कितनी सच्चाई है..ये तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा..इस पूरे मामले में हरितछत्तीसगढ़ अपनी पैनी नजर बनाए रखेगा।**क्रमशः——-✒️🚨✒️
