पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराया

17 अप्रैल (भाषा) प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के अर्धशतक से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक के तेजतर्रार शतक पर पानी फेरते हुए पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंच गई।

पंजाब किंग्स की टीम मुंबई के 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन की 39 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों से नाबाद 80 रन की पारी की और कप्तान श्रेयस अय्यर (66 रन, 35 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी बदौलत 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।

इस जीत से टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम पंजाब किंग्स पांच मैच में नौ अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। मुंबई की टीम इतने ही मैच में दो अंक के साथ नौवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *