पत्थलगांव। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती उर्वशी देवी सिंह के नामांकन पत्र पर भाजपा उम्मीदवार संगीता सिंह द्वारा आपत्ति दर्ज कराए जाने से तहसील कार्यालय में हलचल मच गई है। इस आपत्ति ने कांग्रेस और भाजपा दोनों खेमों में तनाव बढ़ा दिया है।
भाजपा प्रत्याशी संगीता सिंह ने आरोप लगाया कि उर्वशी सिंह ठाकुर ने अपने नामांकन पत्र के साथ मध्य प्रदेश राज्य का जाति प्रमाण पत्र संलग्न किया है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य का जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि इस आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत किया जाए।
Leave a Reply