
पत्थलगांव। नशे में धुत एक युवक की तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गई। अचानक लहराती बाइक को देखकर ट्रैक्टर चालक ने वाहन बचाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।हादसे के बाद ट्रॉली में लदी ईंटें सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। दुर्घटना में बाइक चालक सुमित पैंकरा को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक पहाड़ लुड़ेग गांव का निवासी बताया जा रहा है।वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर खारढोढी निवासी सोनभद्र सिदार का बताया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

