पत्थलगांव: पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पत्थलगांव के रायगढ़ रोड की है, जहां कुंदन तांती और उनके पड़ोसी गुपचुप ठेला संचालक राजेश गुप्ता के बीच उधारी के पैसे को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था।घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुंदन ताती और सकल साय ने राजेश को रास्ते में रोककर पैसे वापस करने के लिए धमकाया। इस पर गुस्साए राजेश ने टांगी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
