बीटीआई चौक में मधुमक्खियों का हमला, बाइक सवार घायल, मची अफरातफरी

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996


पत्थलगांव। शहर के बीटीआई चौक स्थित पानी टंकी के पास शुक्रवार शाम को अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार संतोष महंत निवासी कुनकुरी एवं दिलेश्वर यादव निवासी ग्राम इला बाइक से पत्थलगांव से लौट रहे थे। इसी दौरान पानी टंकी में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी पक्षी द्वारा चोंच मार दिए जाने से मधुमक्खियां भड़क गईं और राहगीरों पर हमला शुरू कर दिया।कई लोग घायल हो गए।
अचानक हुए हमले से मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मधुमक्खियों ने कई लोगों को काट लिया, वहीं बाइक सवार संतोष महंत घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बचाव कर उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *