
बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता सुनील शर्मा भाजपा में शामिल
सूत्रों के मुताबिक, वे पार्टी से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया।
इस राजनीतिक उलटफेर के बीच नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि कांग्रेस से उपाध्यक्ष की दौड़ में सुनील शर्मा अपनी पत्नी सुमन शर्मा को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन अब भाजपा में शामिल होने के बाद समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
पत्थलगांव/कोतबा। कोतबा नगर पंचायत में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी व पार्षद सुमन शर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, सुनील शर्मा कांग्रेस से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते उन्होंने भाजपा में जाने का फैसला किया।
इस घटनाक्रम से कांग्रेस के लिए नई चुनौती खड़ी हो गई है, खासकर जब आज कोतबा नगर पंचायत में पार्षदों का शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा होगा या भाजपा बाजी मारेगी।