मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सिवनी में 33 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

रायपुर, 

जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया सुखद एवं सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जांजगीर-चांपा जिले के  सिवनी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय, परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 33 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह में परियोजना बम्हनीडीह के 17 जोड़े तथा परियोजना बलौदा के 16 जोड़े शामिल हुए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानजनक एवं गरिमामय विवाह का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

योजना के तहत प्रत्येक नवदंपति को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरित की गई तथा विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलौदा श्रीमती शारदा मदन देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य श्री चूड़ामणि राठौर, श्रीमती द्रोपती उमाशंकर साहू, श्रीमती कृष्णा कुमारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *