
कप्तान-साहब के निर्देश पर कबाड़ पर लगातार प्रहार..कोटा नगर में किसके संरक्षण पर फल पुल रहा कारोबार।

दिनांक:-17/05/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।**करगीरोड-कोटा:-वरिष्ठ-पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले के थानांतर्गत कबाड़-कारोबारियों पर पुलिस का लगातार प्रहार जारी है, पर वही पर कोटा नगर में कबाड़ का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है..?आखिरकार किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है.कबाड़ का कारोबार..?बिलासपुर रोड स्थित एक गोदाम नुमा जिसमें कि बाहर से गल्ला खरीदी बिक्री कार्य लिखा हुआ है..? पर गोदाम के अंदर में पूरा कबाड़ पड़ा हुआ है, जिसमें कुछ लोग पुराने सरकारी साइकिल को खोलते हुए नजर आए पूछने पर वहां बैठा शख्स जो कि शराब के नशे में धुत्त धमकाते हुए पुलिस की धमकी देने लगा..?

गोदाम के अंदर बैठे शख्स की बातों से ऐसा लगा कि खाकी पुलिस वाले कप्तान साहब के निर्देश की जगह इस कबाड़ वाले के निर्देश पर ही कार्य करते है।**नगर में छोटे बच्चों के साइकिल की चोरी बढ़ी:–**कोटा नगर में लगातार मोटर सायकल छोटे बच्चों के साइकिल की चोरी की घटना में बढ़ोत्तरी हुई है कुछ मामलों में कोटा पुलिस ने कार्यवाही भी की पर चोरी की घटना रुकी नहीं जिस प्रकार से बाहर से गल्ले का गोदाम बताकर अन्दर गल्ले की जगह कबाड़ का काम को अंजाम दिया जा रहा है, जहां पर पुराने टीन पुराने सरकारी साइकिल मोटर सायकल के पार्ट्स दिखाई दिए उससे पता चलता है..की बाहर से गल्ले का गोदाम बताकर अन्दर में कबाड़ का कारोबार फल-फूल रहा है, देखना होगा खबर प्रकाशन के बाद कोटा पुलिस का कबाड़ पर प्रहार कब होता है।

