Chhattisgarh

अभाविप जशपुर और राष्ट्र सेविका समिति के कार्यकर्ताओ द्वारा मिशन साहसी के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय जशपुर की छात्राओं बहनो को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग गई है

अभाविप जशपुर और राष्ट्र सेविका समिति के कार्यकर्ताओ द्वारा मिशन साहसी के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय जशपुर की छात्राओं बहनो को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग गई है

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् जशपुर नगर के कार्यकर्ता द्वारा पहली भारतीय अंतरिक्ष महिला कल्पना चावला जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्यालय की बहनो को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्र सेविका समिति से जिला कार्यवाहिका श्रीमती मधु दीदी जी ने बताया कि आज के समय में हम जब तक खुद से संकल्प नहीं लेगे, तब तक हम कुछ नहीं कर सकते हैं, इसलिए हमे रानी लक्ष्मी बाई, जैसे बनने की जरूरत है, राष्ट्र सेविका और ABVP के कार्यकर्ता द्वारा देश भर में निःशुल्क शिविर कराया जाता है, जिससे समाज की नारी शक्ति कभी भी अपने आप को कमजोर ना समझे | प्राचार्य श्री नरेंद्र कुमार जी,सरगुजा विभाग संगठन मंत्री श्री दीपक गुप्ता जी ने कहा कि गांव गांव-परिसर परिसर जाएगे, बहनो को आत्मरक्षा का पाठ सिखाएँगे | मिशन साहसी अभियान के माध्यम बम्बई के एक कॉलेज से प्रारम्भ कर के एक संकल्प लिया गया कि आज के बाद कोई भी महिला अपने आप को कमजोर नहीं समझेगी, यह यात्रा चली और अभी तक पूरे देश में लगभग 13 लाख बहनो को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग दी गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!