पत्थलगांव में पेट्रोल पंप संचालकों की अहम बैठक, जमाखोरी पर प्रशासन सख्त

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ऋतुराज सिंग बिसेन द्वारा अनुभाग क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों एवं छत्तीसगढ़ चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स, पत्थलगांव के सदस्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य शासन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी पंप संचालकों को दी गई तथा पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक मे एसडीएम ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की जमाखोरी अथवा अनावश्यक भंडारण की स्थिति न बनने दी जाए।

शासन के निर्देशानुसार वाहनों में ही ईंधन देने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं ड्रम, बोतल एवं अन्य पात्रों में ईंधन विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा।इसके साथ ही किसानों एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्यों के लिए ईंधन उपलब्धता को प्राथमिकता देने की बात कही गई। प्रशासन ने सभी पंप संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *