सुबह 8:00 बजे ईदुल अजहा की नमाज ईदगाह में पेश ईमाम गुलजार साहब ने अदा कराई।
नमाज के बाद मुस्लिम-समाज के लोगों ने आपस में एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां बांटी।
मुस्लिम-समाज ने ड्यूटी में तैनात कोटा-पुलिस को ईदुल-अजहा की शुभकामनाओं के साथ धन्यवाद प्रेषित किया।

दिनांक:-28/05/2026**मोहम्मद जावेद खान हरित छत्तीसगढ़।।
करगीरोड-कोटा:-कुर्बानी का त्यौहार ईदुल-अजहा बकरीद का त्यौहार खुशनुमा माहौल में मुस्लिम-समाज कोटा द्वारा मनाया गया..तेज धूप गर्मी के बावजूद मुस्लिम-समाज कोटा से जुड़े कोटा नगर सहित कोटा से लगे आसपास के ग्रामीण इलाकों के मुस्लिम समुदाय के बड़े-बुजुर्ग नवजवान बच्चे ईदुल-अजहा की नमाज के लिए समय से ईदगाह पहुंचे थे..सुबह 08 बजे ईदुल अजहा की नमाज मस्जिदे ताहा के पेश ईमाम गुलजार साहब द्वारा अदा कराई गई..नमाज के बाद हिंदुस्तान सहित पूरी दुनिया में अमन-चैन सद्भाव भाईचारा बने रहे इसके लिए दुवा की गई।

ईदुल-अजहा बकरीद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लिए त्याग, बलिदान,धैर्य का प्रतीक है,जहां पर अल्लाह (ईश्वर) के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने के लिए इस्लाम के पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैह अस्सलाम और उनके बेटे हजरत इस्माइल अलैह अस्सलाम को याद किया जाता है, जिन्होंने अल्लाह (ईश्वर) की रजा (खुशी)के लिए अपने बेटे तक को कुर्बान (न्योछावर) करने से पीछे नहीं हटे मुस्लिम-समुदाय द्वारा इस महीने में हज के लिए मक्का मदीना अरब देश के लिए जाते हज की रस्म पूरी करने के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश करते हैं, उसी तरह से हिंदुस्तान सहित पूरे विश्व में मुस्लिम समुदाय द्वारा कुर्बानी पेश की जाती है जो कि ईदुल अजहा के दिन से लेकर अगले दो दिनों तक की जाती है।

*ईदुल-अजहा बकरीद त्योहार के मौके पर मस्जिद कमेटी कोटा के पदाधिकारियों में सेकेट्री अब्दुल गफ्फार खान, खजांची मोहम्मद फिरोज रजा, नायब सदर जब्बार खान, मदरसा कमेटी के अध्यक्ष जनाब साबिर अली, हुसैनी यंग कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद खान,सहित समाज के सुब्राती झब्बू खान, शरीफ पेंटर, शरीफ खान, अहमद खान, सदरुद्दीन खत्री, शमीम खान, शमशुल हक, बाबा खान अमजद खान, शहीद खान, नियाज़ खान, हाशिम अली फिरोज खान, फरीद खान, साहेब आलम, अफजल खान, आरिफ बेग, रियाज खान, नईम बेग, आकिब खत्री, अदनान खत्री, आजम खत्री, सिराज खान, हबीब खान, आबिद खान, इमरान मालिक अनवर खान, मुश्ताक खान, अशफाक खान, अहमद कुरैशी, अमजद कुरैशी, मोईद कुरैशी, शमीम गोलू खान, आसिफ खान, फैजुल खान, निजाम खान, साहिल खान, हैदर खान, हफिज खान, दादा भाई, बग्गू भाई, रज्जाक खान, हुसैन खान, फैजान खान, रेहान खान, जियाउद्दीन सहित काफी संख्या में कोटा नगर सहित ग्रामीण इलाकों के मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

