खनिज का अवैध परिवहन, 4 वाहन जब्त

अवैध ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस

रायपुर, 

खनिज का अवैध परिवहन, 4 वाहन जब्त

सक्ती जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने चार वाहनों को जब्त किया है। साथ ही कई अवैध ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस भी जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने यह कार्रवाई की। 

खनिज निरीक्षक के नेतृत्व में ग्राम बिर्रा और चन्द्रपुर क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम बिर्रा में अवैध ईंट परिवहन के दो तथा ग्राम चन्द्रपुर में चूनापत्थर के अवैध परिवहन के दो प्रकरण सामने आए। चारों वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित थाना बिर्रा एवं चन्द्रपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।

जांच के दौरान अवैध ईंट भट्ठा संचालन और निर्माण से जुड़े टेकलाल साहू, दिलीप कुमार साहू (ग्राम पुटीडीह), मोतीलाल प्रजापति, प्यारे लाल प्रजापति, किशोर प्रजापति (ग्राम तुलसीडीह), किशन भारद्वाज, इन्द्रजीत प्रजापति (छेवारीपाली) सहित अन्य संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। खनिज विभाग के अनुसार संबंधित मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *