पत्थलगांव के बहना टांगर में लगा जनकल्याण शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुन समाधान का दिया भरोसा

पत्थलगांव। विकासखंड पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत बहना टांगर में आयोजित जनकल्याण शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे।

उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, ग्रामीण मंडल प्रभारी आलोक सारथी, मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह, महामंत्री प्रकाश चौहान, मंडल उपाध्यक्ष देवप्रकाश साहू, जनपद सदस्य हंसलाल, संतोषी भरद्वाज, बाल श्याम चौहान, सरपंच प्रयाग, प्रेमसाय, देवसाय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।शिविर के दौरान ग्रामीणों ने अपनी बाते जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं।

संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो। उन्होंने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं को खुलकर रखने की अपील की।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *