सहायक आयुक्त संजय सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, पत्थलगांव मंडल संयोजक ने दिया इस्तीफा

वेतन रोकने और लगातार प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, कलेक्टर और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भी की थी शिकायत

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव।जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में मंडल संयोजक पद पर कार्यरत परमानंद पैकरा ने जशपुर सहायक आयुक्त संजय सिंह पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस संबंध में उन्होंने सहायक आयुक्त कार्यालय को लिखित इस्तीफा सौंपा है, जिसकी प्रति सामने आई है। हरित छत्तीसगढ़ अपने इस्तीफे में परमानंद पैकरा ने आरोप लगाया है कि वे पूरे कार्यकाल में मन लगाकर कार्य करते रहे, लेकिन विभाग के बड़े अधिकारियों द्वारा उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। हरित छत्तीसगढ़ उन्होंने कहा कि बार-बार नौकरी से हटाने की बात कही जाती थी, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। हरित छत्तीसगढ़ पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन्होंने इस संबंध में 16 मार्च 2026 को कलेक्टर को भी आवेदन दिया था ,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हरित छत्तीसगढ़

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 11 जून 2026 को छात्रावास निरीक्षण में कोई कमी नहीं मिलने के बावजूद जून माह का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया। हरित छत्तीसगढ़ परमानंद पैकरा ने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि उनका परिवार वेतन पर ही निर्भर है और वेतन रुकने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हरित छत्तीसगढ़ उन्होंने मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 14 जून 2026 को मंडल संयोजक पद से इस्तीफा देने की बात कही है।हालांकि इस मामले में सहायक आयुक्त संजय सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *