पत्थलगांव में बीईओ पद पर फिर बदलाव, कमलेश कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव विकासखंड शिक्षा कार्यालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कमलेश कुमार को प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पत्थलगांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 10 जून 2026 को मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी किया गया।जारी आदेश के मुताबिक कमलेश कुमार वर्तमान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगीचा, जिला जशपुर में पदस्थ हैं।

उन्हें प्रशासनिक आधार पर अस्थायी रूप से पत्थलगांव बीईओ कार्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।गौरतलब है कि पत्थलगांव में इससे पहले वेदानंद आर्य बीईओ के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका कार्यकाल शिक्षा विभाग में निष्पक्ष, शांत और विवादों से दूर माना जाता रहा है। ऐसे में नए बदलाव को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *