हिंसक मारपीट,प्रतापगढ़ के युवकों ने तमता के दो युवकों पर रॉड-डंडों से हमला

नीरज गुप्ता संपादक मो न-9340278996

पत्थलगांव। तमता में नजदीकी ग्राम प्रतापगढ़ के युवकों द्वारा दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक बुरी कदर घायल हो गए हैं। मामले में पत्थलगांव पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार 17 जून को तमता निवासी रोशन चौहान और मोनू यादव बालाझर डेम नहाने गए थे।

इस दौरान रास्ते में खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को हटाने की बात को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया और सभी अपने-अपने घर लौट गए।बताया जा रहा है कि शाम को रोशन चौहान और मोनू यादव सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी कपिल गुप्ता निवासी प्रतापगढ़, सचिन लकड़ा निवासी सीतापुर तथा उनके अन्य साथी स्कॉर्पियो वाहन से वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे के रॉड, डंडों और हाथ-मुक्कों से दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।मारपीट की इस घटना में रोशन चौहान के सिर, पेट और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि मोनू यादव को भी चोट पहुंची है। दोनों घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पत्थलगांव लाया गया, जहां रोशन चौहान की गंभीर स्थिति को देखते हुए भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इधर, शिकायत मिलने के बाद पत्थलगांव पुलिस ने कपिल गुप्ता, सचिन लकड़ा एवं उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *